Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › SSB Exam Calendar 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Revised calendar for entrance examinations released (Image Source: AI Photo)
Revised calendar for entrance examinations released (Image Source: AI Photo)
शिक्षा Featured

SSB Exam Calendar 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, SSB ने जारी किया कैलेंडर

SSB Exam Calendar 2027: कर्मचारी चयन मंडल (SSB) ने वर्ष 2027 में होने वाली 25 भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। नए शेड्यूल में समूह-4 और समूह-3 की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। वहीं, छात्रों की सुविधा के लिए 15 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षाएं रविवार के बजाय गुरुवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 08:39 AM · 11 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
SSB Exam Calendar 2027: सरकारी नौकरी और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल (SSB) ने गुरुवार को वर्ष 2027 में होने वाली भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का नया संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस ताजा शेड्यूल के मुताबिक, साल 2027 में कुल 25 परीक्षाएं ली जाएंगी, जिनमें से दो तिथियों को भविष्य की जरूरतों के लिए आरक्षित रखा गया है।

क्यों करना पड़ा कैलेंडर में बदलाव? 

मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में यह फेरबदल किया गया है। विभाग ने समूह-4 के पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच कराने के लिए कहा था। दूसरी तरफ, विभिन्न विभागों की ओर से भर्ती प्रस्ताव भेजने की आखिरी तारीख आगे बढ़ने के कारण समूह-3 (उपसमूह-2) की परीक्षा अब 19 सितंबर को तय की गई है। पहले यह तारीख आरक्षित श्रेणी में रखी गई थी।

रविवार की जगह अब गुरुवार को होंगी प्रवेश परीक्षाएं 

अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए मंडल ने एक और अहम फैसला लिया है। चूंकि कई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को पड़ती हैं, जिससे छात्रों के सामने परीक्षाएं टकराने (क्लैश होने) की समस्या खड़ी हो जाती है। इसी परेशानी से बचाने के लिए 15 जून तक होने वाली सभी प्रवेश परीक्षाओं को रविवार के बजाय गुरुवार के दिन शिफ्ट कर दिया गया है। इससे छात्रों को बिना किसी दबाव के अपनी तैयारी और समय का सही प्रबंधन करने में काफी मदद मिलेगी। साल के अंत में दो परीक्षाओं के लिए 28 नवंबर और 19 दिसंबर की तारीखें भी आरक्षित रखी गई हैं।

कर्मचारी चयन मंडल (SSB): परीक्षा कैलेंडर 2027

क्र.परीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथिदिन
1समूह 2 का उप समूह 0210-01-2027रविवार
2समूह 0114-03-2027रविवार
3समूह 0404-04-2027रविवार
4समूह 3 का उप समूह 0318-04-2027रविवार
5पीपीटी (PPT)06-05-2027गुरुवार
6प्री. बी.एड. (Pre. B.Ed.)06-05-2027गुरुवार
7पी.ई.टी. (PET)13-05-2027गुरुवार
8प्री. एमएससी नर्सिंग13-05-2027गुरुवार
9पीपीएचटी (PPHT)27-05-2027गुरुवार
10पोस्ट बेसिक नर्सिंग27-05-2027गुरुवार
11प्री.डीएलएड (Pre. D.El.Ed.)03-06-2027गुरुवार
12प्री. एमसीए (Pre. MCA)10-06-2027गुरुवार
13प्री. बीएससी नर्सिंग10-06-2027गुरुवार
14पीएटी / पीवीपीटी (PAT/PVPT)20-06-2027रविवार
15समूह 2 का उप समूह 0311-07-2027रविवार
16समूह 0525-07-2027रविवार
17समूह 6 का उप समूह 0129-08-2027रविवार
18समूह 3 का उप समूह 0219-09-2027रविवार
19शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)26-09-2027रविवार
20राज्य पात्रता परीक्षा (SET)03-10-2027रविवार
21समूह 2 का उप समूह 0117-10-2027रविवार
22समूह 0721-11-2027रविवार
23आरक्षित तिथि28-11-2027रविवार
24समूह 6 का उप समूह 0212-12-2027रविवार
25आरक्षित तिथि19-12-2027रविवार
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें