Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Chhattisgarh education: विद्यार्थियों के लिए बड़ी…
New time-bound service system for CGBSE students(image source social media )
New time-bound service system for CGBSE students(image source social media )
शिक्षा Featured

Chhattisgarh education: विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, CGBSE की इन सेवाओं का होगा समय पर निराकरण

Chhattisgarh education: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और फोटोकॉपी जैसी सेवाओं के लिए 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

ग
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 12:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh education: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से जुड़े जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज हासिल करने के लिए अब विद्यार्थियों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर मंडल की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। इसके बाद इन सेवाओं के लिए तय समय-सीमा में आवेदन का निराकरण करना होगा।

इन सेवाओं के लिए तय हुई समय-सीमा

नई व्यवस्था में डुप्लीकेट माइग्रेशन प्रमाण-पत्र और डुप्लीकेट अंकसूची जारी करने के लिए 60 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। वहीं उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और फोटोकॉपी से संबंधित सेवाओं को भी समयबद्ध किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सेवाओं का लाभ 60 दिन के भीतर दिया जाएगा। इस फैसले से उन विद्यार्थियों को खास राहत मिलेगी, जिन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

विद्यार्थियों को कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ही शैक्षणिक दस्तावेज हासिल करने के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना उचित नहीं है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि आगे की पढ़ाई और दूसरी प्रक्रियाओं में दस्तावेज समय पर जमा करना जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है। लोक सेवा गारंटी के दायरे में सेवाओं को शामिल करने से संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

अधिकारियों को समय-सीमा का पालन करने के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने और निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा या दस्तावेज से जुड़ी किसी प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी न हो। समय-सीमा तय होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने आवेदन के निराकरण को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही दस्तावेज जारी करने में होने वाली अनावश्यक देरी पर भी रोक लगने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें