"माध्यमिक शिक्षा मंडल" के लिए 22 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
नया आदेश : 72 घंटे में ही पुष्पा साहू की माध्यमिक शिक्षा मंडल में वापसी
राज्य शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। 2012 बैच की सुश्री पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है। वहीं 2016 बैच की सुश्री रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 2019 बैच की सुश्री रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा और RUSA का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शिक्षा
CGBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर
CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी पेपर सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। पूरा टाइमटेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय
MP TET Exam: 20 दिसंबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 34,199 शिक्षकों ने भरे फॉर्म
MP TET Exam: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। इसके लिए कुल 34,199 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
रायपुर
Chhattisgarh Administrative Transfer: SAS स्तर के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना
Chhattisgarh Administrative Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना संशोधन से जुड़े दो आदेश जारी किए। आदेशों में 18 अधिकारियों की संशोधित पदस्थापना और पांच अन्य अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा
Chhattisgarh education: विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, CGBSE की इन सेवाओं का होगा समय पर निराकरण
Chhattisgarh education: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और फोटोकॉपी जैसी सेवाओं के लिए 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है।
शिक्षा
Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर
Chhattisgarh Private Schools: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने निजी स्कूलों में शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जांच की मांग की है। संगठन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान नियम लागू करने की मांग करते हुए 1 मार्च 2027 से सख्ती की बात कही है।
महासमुंद
Bagbahara Nand Utsav: शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नन्द उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Bagbahara Nand Utsav: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पारंपरिक नन्द उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, झांकी, दही लूट, मटकी फोड़ और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, राउत नाचा, गरबा सहित कई प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पौरवी देवांगन और उन्नति तिवारी के परिवार का सम्मान भी किया गया।
शिक्षा
CGBSE Board Results: पुनर्मूल्यांकन ने बदली बाजी, 10वीं-12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों ने लगाई लंबी छलांग
CGBSE Board Results: बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। री-चेकिंग के बाद 10वीं में एहसान अली 8वें स्थान से संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि 12वीं में तनीषा साहू ने 8वें से चौथा स्थान हासिल किया। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है।
शिक्षा
बड़ी पहल : अनाथ बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत, 10वीं-12वीं की परीक्षा और नामांकन होगा बिलकुल फ्री
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अनाथ छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। अब माता-पिता को खो चुके बच्चों से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, अन्य परीक्षाओं और नामांकन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को माता-पिता के निधन का प्रमाण-पत्र और संरक्षण संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे।
शिक्षा
नई पहल : अगले सत्र से 1 अप्रैल से लगेंगी कक्षाएं, 31 मार्च तक आएगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी और बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था सीबीएसई की तर्ज पर लागू की जाएगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा। इसके लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक जारी करने और पाठ्यपुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा
Supplementary Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री का टाइम टेबल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई तक और 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में होंगी।
रायपुर
परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने से बढ़ी चिंता, समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ में D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। 8 जून 2026 को D.El.Ed परीक्षा निर्धारित है, जबकि CGPSC मेन्स 6 से 9 जून तक चलेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।