Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bagbahara Nand Utsav: शिशु मंदिर में धूमधाम से मन…
Shri Krishna Janmashtami Celebrated at Shishu Mandir (Image Source: Keertiman Media)
Shri Krishna Janmashtami Celebrated at Shishu Mandir (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Bagbahara Nand Utsav: शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नन्द उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Bagbahara Nand Utsav: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पारंपरिक नन्द उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, झांकी, दही लूट, मटकी फोड़ और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, राउत नाचा, गरबा सहित कई प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पौरवी देवांगन और उन्नति तिवारी के परिवार का सम्मान भी किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 01:48 PM
बागबाहरा
Bagbahara Nand Utsav: स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को पारंपरिक नन्द उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, झांकी प्रदर्शन, दही लूट एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्ति, संस्कृति, परंपरा और आनंद से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिंकी प्रधान थीं। अध्यक्षता विद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्ष श्रद्धा चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंजू तिवारी, रूपेश तिवारी एवं विद्यालय संचालन समिति की साधारण सभा के सदस्य अनिल पुरोहित उपस्थित रहे।

अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण स्तुति एवं आरती प्रस्तुत की। अतिथि परिचय आचार्य अनिमेष शर्मा ने कराया। प्रास्ताविक उद्बोधन में अनिल पुरोहित ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार आधारित शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने विद्यालय की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए संस्थापक सदस्यों स्व. देवकृष्ण पुरोहित, स्व. शंभूप्रसाद ब्यौहार, स्व. गोपालदास व्यास, स्व. नरेन्द्र अग्रवाल, स्व. पाण्डुरंग कुंजेकार एवं स्व. नंदकिशोर अग्रवाल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष विद्यालय का स्वर्ण जयंती वर्ष है और नन्द उत्सव विद्यालय के संस्थापकों द्वारा शुरू की गई परंपरा का हिस्सा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों ने ‘स्वागत है दिल से आपका’, कक्षा षष्ठ ने ‘श्री गणेश देवा’, उदय वर्ग ने ‘जब कान्हा ने बंशी बजाई’, कक्षा द्वितीय ने ‘फ्रेंड तुम बना लो लड्डू गोपाल जी’ तथा कक्षा पंचम ने ‘सब कुछ है तेरा सरकार’ की प्रस्तुति दी।
इसके अलावा ‘राधा गोरी-गोरी’, ‘हेरली तिहार मौहा के झार’, ‘राउत नाचा’, ‘गोविंदा आला रे आला’, ‘जगन्नाथ चका नैना’, ‘राधा-कृष्ण रिमिक्स’ और ‘मारो घाघरो’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दुर्गा स्तुति, राधा-कृष्ण, माई फ्रेंड गणेशा, प्रेम की लीला-श्याम श्यामले, नरसिंह अवतार, अच्युतम केशवम्, राजस्थानी रिमिक्स, बारहमासी गीत, गरबा और पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जीवन्त झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की विविधता और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

पौरवी देवांगन का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा कु. पौरवी देवांगन को नवां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली उन्नति तिवारी के अभिभावक रूपेश तिवारी एवं मंजू तिवारी की ओर से 3,100 रुपये की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निधि साहू एवं साधना देवांगन ने किया। अंत में आचार्य अनिमेष शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं-भगिनियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें