Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम महासमुंद Teacher Day Celebration : सरस्वती शिशु मंदिर में …
Saraswati Shishu Mandir Mahasamund ( Image Source - Keertiman Media )
Saraswati Shishu Mandir Mahasamund ( Image Source - Keertiman Media )
महासमुंद

Teacher Day Celebration : सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक सम्मान के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Teacher Day Celebration: महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, मटकी फोड़ और राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
05 Sep 2026, 05:53 PM
महासमुंद
Teacher Day Celebration: भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, मटकी फोड़ और राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ 

समारोह में आदर्श शिक्षा मंडल समिति की उपाध्यक्ष संध्या शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने, तिलक लगाने तथा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद आचार्य बलराम सेन ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा और आरती कराई। 

भजन, नृत्य और मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह 
शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता भी हुई। राधा-कृष्ण युगल जोड़ी, कृष्ण वेशभूषा और राधा सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

60 छात्राओं ने लिया हिस्सा 

शिशु वर्ग की 60 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कक्षा अरुण की कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में रूबी सिन्हा ने प्रथम, गीतांश भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राधा सज्जा प्रतियोगिता में कु. लाव्या साहू प्रथम रहीं। कक्षा उदय (अ) की कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में ओजल साहू प्रथम, यक्ष यादव द्वितीय और भान्वी मारकंडे तृतीय रहे। राधा सज्जा में देविका सिन्हा ने पहला, ट्विंकल सिन्हा ने दूसरा और कुहू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा उदय (ब) की राधा सज्जा प्रतियोगिता में परिधि साहू प्रथम, आकांक्षा धीवर द्वितीय और उपासना सेन तृतीय रहीं। कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में विराज कुमार साहू ने प्रथम, वैष्णवी विश्वकर्मा ने द्वितीय और डेविश सेन ने तृतीय स्थान हासिल किया। राधा-कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता में प्रियांशी एवं गरिमा की जोड़ी प्रथम रही। सौम्या एवं खुशमिता ने दूसरा और तक्ष एवं मान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

शिक्षकों को पौधे देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। 

आयोजन में विद्यालय परिवार का सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या श्रीमती मनोज साहू, दुर्गेशनंदनी चंद्राकर, सरोजनी साव, किरण सोनी, गुरवारी सोनी, निशा गोस्वामी, टिकेश्वरी चंद्राकर, तारणी गोस्वामी, उत्तरा सिन्हा, आचार्य शिव कुमार कन्नौजे, अजीत राम साहू, अश्वनी साहू, श्री किरण साहू, श्री हेमंत साहू, ललित सिन्हा, तुलसीराम पटेल, कुंज लाल पटेल, खोजेंद्र कुमार साहू, पवन निर्मलकर, किशोर भारती, कन्या भारती सहित विद्यालय के समस्त भैया-बहनों और दीदी-आचार्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें