Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस …
0:00
Congress protest rally in Bagbahara, Chhattisgarh(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दो जगह पुतला दहन

Congress protest: बागबाहरा में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक और झलप चौक पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।

म
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 03:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Congress protest: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी बागबाहरा द्वारा वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में निकली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी करते हुए निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई। इस दौरान स्टेशन चौक और झलप चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

प्रमुख चौकों से गुजरी बाइक रैली

 रैली की शुरुआत गुरुद्वारा पारा स्थित पेट्रोल पंप से हुई। स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रैली झलप चौक पहुंची, जहां दोबारा पुतला दहन किया गया। यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रैली तहसील कार्यालय परिसर पहुंची।

संविधान के अनुच्छेद 326 का किया पाठ

 तहसील कार्यालय परिसर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार बागबाहरा को सौंपा गया।
 ज्ञापन में मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने की मांग की गई। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं का विश्वास कायम रखने पर जोर दिया।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जरूरी

विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने वोट चोरी के आरोपों को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं का विश्वास कायम रखने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष देवनाथ साहू, नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, अंकित बागबाहरा, भूपेंद्र ठाकुर, गणेश शर्मा, गिरीश पटेल, मनोहर सिंह ठाकुर, राजेश सोनी, पोखराज साहू, नवनीत सलूजा, पंकज हरपाल, महेश नरडिया, अशोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पुष्पेंद्र चंद्राकर, हितेश खरे, मयंक शर्मा, रवि निषाद, दिनेश मोंगरे, लोकेश उइके, ताम्रध्वज बघेल, शैलेश साहू, रमेश ठाकुर, हरीश जैन, प्रखर चंद्राकर, अभिषेक यादव, मोहन बांधे, लोकेश दीवान, बबला निषाद, शब्बीर खान, बलबीर सिंह बग्गा, कृष्णा यादव, संतोष नाग, कृष्णा हरपाल, रज्जाक खान और डेमन साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें