Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कबीरधाम बदली तस्वीर : एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से…
बेंदा में एसपी का दौरा बना जनविश्वास की मिसाल
बेंदा में एसपी का दौरा बना जनविश्वास की मिसाल
कबीरधाम

बदली तस्वीर : एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से किया संवाद, भरोसा और विकास का दिया संदेश

कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने ग्रामीणों से पुलिस को सहयोग देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की। कभी नक्सल प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब विकास और विश्वास की नई पहचान बनता जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 12:21 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:27 PM
कबीरधाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कबीरधाम जिले का सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा, जो कभी नक्सल गतिविधियों की छाया में रहा करता था, अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। यहां अब पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग की मजबूत नींव दिखाई दे रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने ग्राम बेंदा पहुंचकर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, जरूरतें और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और सामुदायिक पुलिसिंग की जानकारी भी साझा की गई।

बच्चों के साथ संवाद बना आकर्षण का केंद्र

दौरे का सबसे खास पल बच्चों के साथ हुआ संवाद रहा। एसपी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और अनुशासन व नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का संदेश दिया और बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता को कानून-व्यवस्था की रीढ़ बताया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विकास की ओर बढ़ता बेंदा

एसपी ने यह भी उल्लेख किया कि कभी नक्सल प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब पूरी तरह बदल चुका है। शासन, सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से कबीरधाम जिला आज नक्सल मुक्त स्थिति की ओर अग्रसर है और विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहा है। ग्राम बेंदा में एसपी की यह मौजूदगी केवल एक प्रशासनिक दौरा नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि पुलिस अब सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि गांव-गांव तक भरोसा, सुरक्षा और विकास की साझेदार बनकर पहुंच रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें