Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम कबीरधाम कार्रवाई : उपचार के नाम पर युवती से दुष्कर्म,  डॉ…
दुष्कर्म आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
दुष्कर्म आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
कबीरधाम

कार्रवाई : उपचार के नाम पर युवती से दुष्कर्म,  डॉक्टर को भेजा जेल  

कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 05:38 PM
कवर्धा
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बिडोरा निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार करने के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 

जांच के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही लोहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के बाद 15 जुलाई 2026 को आरोपी बालक दास चंदेल (35 वर्ष), निवासी ढोढमानवापारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी शालिनी वर्मा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट सहित आरक्षक रवि जायसवाल, तुषांत साहू और बिसेन छेदावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराधों पर सख्त कार्रवाई का दावा

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की बात कही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें