Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › पैसों पर विवाद : कवर्धा में व्यापारी से मारपीट के…
कर्वधा में व्यापरी से मारपीट
कर्वधा में व्यापरी से मारपीट
कबीरधाम

पैसों पर विवाद : कवर्धा में व्यापारी से मारपीट के बाद अपहरण का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात

कवर्धा के पुराने बस स्टैंड स्थित दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग व्यापारी चंद्रशेखर चंद्रवंशी को जबरन कार में बैठाकर फार्महाउस ले गए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 04:09 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:00 PM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कवर्धा के पुराने बस स्टैंड स्थित एक दुकान में दिनदहाड़े घुसकर व्यापारी से मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने व्यापारी चंद्रशेखर चंद्रवंशी के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन कार में बैठाकर ग्राम सैगोना स्थित फार्महाउस ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 

फार्महाउस से व्यापारी को कराया मुक्त 

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने सैगोना स्थित फार्महाउस पहुंचकर चंद्रशेखर चंद्रवंशी को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें थाने लाकर शिकायत दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विष्णु चंद्रवंशी और शशिकांत चंद्रवंशी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विष्णु अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पहुंचा। आरोप है कि वहां शशिकांत के बड़े भाई चंद्रशेखर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन फार्महाउस ले जाया गया, जहां उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। 

पांच आरोपी को हिरासत में लिया 

मामले में पुलिस ने विष्णु चंद्रवंशी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें