Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम कबीरधाम अर्थिंग तार में दौड़ा करंट : खेलते-खेलते 8 साल के…
अर्थिंग तार सं करंट लगने से 8 साल मासूम की मौत
अर्थिंग तार सं करंट लगने से 8 साल मासूम की मौत
कबीरधाम

अर्थिंग तार में दौड़ा करंट : खेलते-खेलते 8 साल के मासूम की मौत, हादसे के बाद बिजली विभाग पर उठे सवाल

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नागाटोला (ग्राम पंचायत मातपुर) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहे 8 वर्षीय मासूम श्रवण बैगा की बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 11:45 AM
कबीरधाम
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नागाटोला (ग्राम पंचायत मातपुर) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहे 8 वर्षीय मासूम श्रवण बैगा की बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि अर्थिंग तार में करंट कैसे आया और कहीं इसमें किसी प्रकार की तकनीकी खामी या लापरवाही तो नहीं थी।

खेल के दौरान खंभे के पास पहुंचा मासूम

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम श्रवण बैगा गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बिजली के खंभे के नजदीक पहुंच गया। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से जुड़े अर्थिंग तार को छू गया। बताया जा रहा है कि उस समय अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। तार के संपर्क में आते ही श्रवण को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।  
परिजन और ग्रामीण तुरंत पहुंचे, लेकिन नहीं बच सकी जान 
बच्चे के करंट की चपेट में आने की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे बचाने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर कुकदूर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

गांव में देर रात तक शोक का माहौल बना रहा

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव शाम अधिक हो जाने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अगले दिन शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव के लोग मौजूद रहे और मासूम की असमय मौत पर सभी ने गहरा दुख जताया। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच कुकदूर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी जुटा रही है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें