Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
W 𝕏 f
होम › फिल्में › जांच समिति गठित : रिलीज के 48 घंटे में हटाई गई सत…
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ
फिल्में

जांच समिति गठित : रिलीज के 48 घंटे में हटाई गई सतलुज, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसके कंटेंट की जांच के लिए हाई लेवल अंतर-विभागीय समिति का गठन किया है। समिति फिल्म की सामग्री की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और स्ट्रीमिंग पर फैसला लिया जाएगा।

व
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 02:26 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:34 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जी5 से फिल्म हटाए जाने के बाद अब केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके कंटेंट की जांच के लिए एक हाई लेवल अंतर-विभागीय समिति का गठन किया है। इस कदम के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 

फिल्म 'सतलुज' को बिना किसी बड़े प्रचार के जी5 पर रिलीज किया गया था। लेकिन रिलीज के करीब 48 घंटे बाद ही इसे मंच से हटा लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद फिल्म की स्ट्रीमिंग रोकी गई। इसके बाद अब मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। 

कंटेंट की होगी विस्तृत जांच

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को अंतर-विभागीय समिति का गठन किया। यह समिति फिल्म की सामग्री की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69ए और वर्ष 2021 के संबंधित नियमों के तहत की गई है।

लंबे समय से रिलीज का इंतजार

इस फिल्म का नाम पहले 'पंजाब 95' था, जिसे बाद में बदलकर 'सतलुज' किया गया। फिल्म पिछले करीब 4 साल से थिएटर में रिलीज के लिए प्रमाणन का इंतजार कर रही थी। इसके बाद निर्माताओं ने इसे सीधे जी5 पर रिलीज करने का फैसला लिया था।

किस पर आधारित है फिल्म

'सतलुज' की कहानी पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के लापता होने की घटना पर आधारित बताई जाती है। फिल्म के विषय को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। अब जांच समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई और फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें