Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Panchayat Season 5: बनराकस के हाथों में पंचायत की…
Banrakas in Panchayat Season 5 trailer(Image Source: Social Media)
Banrakas in Panchayat Season 5 trailer(Image Source: Social Media)
फिल्में

Panchayat Season 5: बनराकस के हाथों में पंचायत की कमान! जानिए फुलेरा में सचिव के साथ क्या होने जा रहा 

Panchayat Season 5: अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज होगा। इस बार बनराकस की भूमिका और फुलेरा गांव की बदली हुई राजनीति कहानी का मुख्य आकर्षण होगी। नया सीजन दिसंबर 2026 में आने की उम्मीद है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 07:25 PM · अपडेट: 23 Nov 2026, 02:40 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुबंई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Panchayat Season 5: अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीरीज के पांचवें सीजन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसी बीच मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस बार बनराकस अपने नए अंदाज और दबदबे के साथ नजर आने वाले हैं। सीरीज का पांचवां सीजन इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की जानकारी सामने आई है, जबकि इसका ट्रेलर कल यानी 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।  

प्रोमो देखकर दर्शकों ने उठाए गांव की सादगी पर सवाल

प्रोमो में बनारकस के साथ गांव की तस्वीर भी बदलती दिखाई गई है। जहां पहले कच्ची सड़कें, पुराने मकान और साधारण दुकानें नजर आती थीं, वहीं उनके गुजरने के बाद सब कुछ आधुनिक होता दिखता है। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों को चिंता है कि कहीं नए सीजन में गांव की वही पुरानी सादगी खत्म न हो जाए, जो इस सीरीज की सबसे बड़ी पहचान रही है। 

कब और कहां देख सकेंगे पंचायत सीजन 5 

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, दुर्गेश कुमार, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज के पिछले चार सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब पांचवें सीजन से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। मेकर्स के ऐलान के मुताबिक, पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर 23 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि नया सीजन दिसंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा।  

मंजू देवी की हार के बाद बनारकस के सामने होंगी नई चुनौतियां

पंचायत के चौथे सीजन का अंत कई बड़े राजनीतिक बदलावों के साथ हुआ था। पंचायत चुनाव में मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और क्रांति देवी ने प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली। ऐसे में पांचवें सीजन में कहानी का रुख काफी बदल सकता है। अब सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी को नई प्रधान और बनारकस के साथ काम करना होगा।
अब तक मंजू देवी और प्रधान जी के साथ तालमेल बैठाकर पंचायत का काम संभालने वाले अभिषेक के सामने इस बार नई मुश्किलें होंगी। 

बनारकस के लीड रोल से बढ़ा पंचायत सीजन 5 का रोमांच

इस बार दर्शकों की दिलचस्पी की सबसे बड़ी वजह बनारकस का बदला हुआ अंदाज और कहानी में उनकी अहम भूमिका है। पहले के सीजनों में वह अपनी मजेदार हरकतों और खास डायलॉग्स से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या बनराकस सच में गांव की राजनीति और पंचायत व्यवस्था पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगे इसके अलावा बिनोद और माधव की भूमिका भी कहानी को नया मोड़ दे सकती है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें