Bollywood News: बॉलीवुड जगत की अभिनेता सलमान खान ने चर्चित फिल्म फ्रेंचाइची 'दबंग' के चौथे पार्ट काे लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सलमान खान ने साफ कर दिया है कि 'दबंग 4' जरूर बनेगी। वहीं, 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर सलमान का रुख अलग है। उन्हाेंने अपनी फिल्म मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर भी कई बातें साझा कीं।
अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सलमान खान ने कहा कि फिल्म बनाने के पीछे पूरी टीम की कोशिश यही रही है कि दर्शक इसे पसंद करें और सिनेमाघरों में देखने पहुंचें। फिल्म की सफलता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि कोई भी फिल्म इस सोच के साथ नहीं बनाई जाती कि वह रिलीज होकर फ्लॉप हो जाए।
'बजरंगी भाईजान' जैसी भावनात्मक कहानी है 'मातृभूमि'
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का उदाहरण देते हुए 'मातृभूमि' की कहानी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भी भावनात्मक पहलू देखने को मिलेगा। इसकी कहानी सीमा पर हुई एक घटना और उसके सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों पर पड़ने वाले असर के इर्द-गिर्द घूमती है।
सलमान ने की 'दबंग 4' बनने की पुष्टि
फिल्मों के अगले पार्ट को लेकर बातचीत के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि क्या दर्शकों को 'किक', 'टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के सीक्वल देखने को मिलेंगे। इस पर उन्होंने 'दबंग' को लेकर स्पष्ट जवाब दिया। सलमान ने कहा कि 'दबंग' जरूर बनेगी, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी पर उनका अपना नियंत्रण है।आखिर क्यों नहीं बनाना चाहते 'बजरंगी भाईजान 2'?
'बजरंगी भाईजान' के दूसरे पार्ट को लेकर सलमान खान ने कहा कि पहली फिल्म की भावनाओं और कहानी को दोबारा उसी प्रभाव के साथ पेश करना मुश्किल है। उन्हें लगता है कि अगर इसका सीक्वल बनाया गया तो दर्शक उसकी तुलना पहली फिल्म से करेंगे। ऐसे में दूसरी फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें पूरी करना आसान नहीं होगा।
2015 में रिलीज हुई थी 'बजरंगी भाईजान'
कबीर खान के निर्देशन में बनी 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी कहानी एक भारतीय व्यक्ति और पाकिस्तान की एक छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।'दबंग' फ्रेंचाइजी में अब तक रिलीज हो चुकी हैं तीन फिल्में
सलमान खान की 'दबंग' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। पहली फिल्म में उन्होंने चुलबुल पांडे नाम के पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद 2012 में 'दबंग 2' और 2019 में 'दबंग 3' रिलीज हुई। अब इस सीरीज की चौथी फिल्म का इंतजार किया जा रहा है।
4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'मातृभूमि'
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।












