Bollywood News: आदित्य धर और यामी गौतम ने एक बार फिर अपने प्यार और आपसी सम्मान से लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में आयोजित 'सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026' अवॉर्ड समारोह में इस जोड़ी को खास सम्मान से नवाजा गया। इस खास मंच पर दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष, सफर और एक-दूसरे के योगदान पर खुलकर बात की। जहां आदित्य ने यामी को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें अपना 'लेडी लक' बताया, वहीं यामी ने अपने पति की ईमानदारी और जुनून की जमकर तारीफ की।
20 साल के संघर्ष के बाद मिली बड़ी पहचान
फिल्मी दुनिया में कई बार किसी कलाकार या फिल्ममेकर की सफलता रातोंरात चर्चा का विषय बन जाती है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के पीछे सालों की मेहनत छिपी होती है। निर्देशक आदित्य धर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से पहचान बनाने वाले आदित्य आज 'धुरंधर' की सफलता के बाद देशभर में चर्चा में हैं। हालांकि, इस कामयाबी के पीछे वह अपनी मेहनत के साथ एक खास इंसान का भी बड़ा योगदान मानते हैं। उनके मुताबिक, जब से यामी गौतम उनकी जिंदगी में आई हैं, उनकी किस्मत बदल गई है।
अवॉर्ड समारोह में आदित्य ने सुनाया अपना सफर
दरअसल, आदित्य धर और यामी गौतम 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित CNN-News18 Indian of the Year 2026 समारोह में शामिल हुए। इस दौरान दोनों को उनकी फिल्म 'धुरंधर' के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जब आदित्य से उनके फिल्मी सफर और सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सादगी से अपनी बात रखी।पति-पत्नी होने के बावजूद काम में रखते हैं प्रोफेशनल रवैया
इस बातचीत के दौरान आदित्य से यह भी पूछा गया कि अपनी पत्नी को फिल्म में डायरेक्ट करना उनके लिए कितना आसान या मुश्किल होता है। इस पर उन्होंने बताया कि निजी रिश्ते और काम को दोनों अलग रखते हैं। अगर उन्हें यामी के साथ किसी प्रोजेक्ट पर बात करनी होती है तो वह घर में सामान्य बातचीत के दौरान सीधे फिल्म ऑफर नहीं करते। वह इसके लिए भी प्रोफेशनल तरीका अपनाना पसंद करते हैं।
पति-पत्नी होने के बावजूद काम में रखते हैं प्रोफेशनल रवैया