Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Bollywood Celebrities: मनीष मल्होत्रा की दिवाली प…
Aishwarya Rai in a red saree with Abhishek Bachchan (Image Source: Social Media)
Aishwarya Rai in a red saree with Abhishek Bachchan (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Bollywood Celebrities: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक-ऐश्वर्या की साथ में एंट्री, रेड साड़ी में छाईं एक्ट्रेस

Bollywood Celebrities: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। ऐश्वर्या रेड साड़ी और खूबसूरत ज्वेलरी में बेहद आकर्षक दिखीं, वहीं अभिषेक ब्लैक बंदगला में नजर आए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 11:48 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood Celebrities: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है, इसी कड़ी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, शनाया कपूर, काजोल, विक्की कौशल और वरुण धवन समेत कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की। हालांकि, इस शाम की सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एंट्री को लेकर रही। दोनों लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक पार्टी में एक साथ नजर आए।

हाथों में हाथ डालकर पहुंचे, कैमरे के सामने दिए पोज

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जब पार्टी में पहुंचे तो दोनों ने साथ में पपराजी के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। अभिषेक का केयरिंग अंदाज और ऐश्वर्या के साथ उनकी बॉन्डिंग कैमरों में कैद हो गई। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

सुर्ख लाल साड़ी में ऐश्वर्या राय का क्लासिक लुक

पार्टी के लिए ऐश्वर्या राय ने ब्राइट रेड कलर की साड़ी चुनी, जिस पर खूबसूरत गोल्डन बॉर्डर दिया गया था। साड़ी के पल्लू पर चौड़ा बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहा था। उन्होंने इसे मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहना। उनका पूरा अंदाज पारंपरिक होने के साथ ग्लैमरस भी नजर आया। दिवाली के मौके पर ऐश्वर्या का यह लुक पार्टी के सबसे आकर्षक फैशन स्टाइल में शामिल रहा।

कुंदन नेकलेस ने बढ़ाया लुक का आकर्षण

ऐश्वर्या ने अपनी रेड साड़ी के साथ लंबा मल्टीस्टोन नेकलेस पहना, जिसमें पेस्टल शेड के कुंदन और स्टोन लगे हुए थे। इस ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किया। साड़ी और नेकलेस का कॉम्बिनेशन उनके फेस्टिव अंदाज को एक अलग पहचान दे रहा था। 

रेड लिप्स और वेवी हेयरस्टाइल में दिखीं खूबसूरत

ऐश्वर्या के मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को क्लासिक रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया। साइड पार्टीशन के साथ सॉफ्ट वेवी कर्ल हेयरस्टाइल और रेड टोन हेयर उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। उनकी पूरी स्टाइलिंग में पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न ग्लैमर का अच्छा मेल देखने को मिला।

ब्लैक बंदगला में रॉयल दिखे अभिषेक बच्चन

वहीं अभिषेक बच्चन भी अपने अंदाज से पीछे नहीं रहे। उन्होंने ऐश्वर्या के रेड आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करते हुए ब्लैक बंदगला पहना था। इसके साथ डार्क शेड्स, शार्प बियर्ड और स्लीक हेयरस्टाइल में उनका लुक काफी क्लासी और रॉयल नजर आया। दोनों के आउटफिट का कलर कॉम्बिनेशन भी खास रहा, जिसने उनकी जोड़ी को पार्टी की चर्चित जोड़ियों में शामिल कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें