Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Diwali Fashion Trends: बॉलीवुड हसीनाओं के स्टाइलि…
Bollywood actresses Diwali fashion looks  (Image Source: Social Media)
Bollywood actresses Diwali fashion looks (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Diwali Fashion Trends: बॉलीवुड हसीनाओं के स्टाइलिश लुक्स ने लूटी महफिल, देखें लेटेस्ट फैशन

Diwali Fashion Trends: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का शानदार फैशन देखने को मिला। मृणाल ठाकुर, रवीना टंडन, राशा थडानी, शिल्पा शेट्टी, जेनेलिया डिसूजा और अदिति राव हैदरी ने आइवरी, पेस्टल, ब्लू और पिंक शेड्स के खूबसूरत आउटफिट्स पहने।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 03:34 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Diwali Fashion Trends: कपड़ों और फैशन को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं, हर कोई चाहता है कि इस खास मौके पर उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक हो। आमतौर पर दिवाली पर लाल, पीले और गोल्डन रंग के कपड़ों को ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन इस बार बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने कुछ अलग रंगों और डिजाइनों को चुनकर फैशन का नया ट्रेंड दिखाया है।
मृणाल ने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग नेकपीस, छोटे ईयररिंग्स और मिरर वर्क वाला पोटली बैग कैरी किया। साइड में खुले बालों ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया। अगर आप इस दिवाली ट्रेडिशनल के साथ एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 

मिरर वर्क लहंगा और गजरे वाला ट्रेडिशनल अंदाज

पार्टी में रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ पहुंचीं। राशा ने पर्शियन ब्लू रंग का खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था, जिस पर मिरर वर्क किया गया था। लहंगे के साथ उनकी लॉन्ग चोली आउटफिट को अलग अंदाज दे रही थी। उन्होंने बालों का साफ-सुथरा जूड़ा बनाया और उसमें गजरा लगाया। उनका यह ट्रेडिशनल लुक दिवाली जैसे खास मौके के लिए काफी पसंद किया जा सकता है।   

गोटा-पत्ती वर्क और फरशी सलवार का शानदार मेल

रवीना टंडन ने इस मौके पर मेहंदी ग्रीन रंग का सूट पहना, जिस पर मिरर वर्क और गोटा-पत्ती की खूबसूरत कारीगरी थी। उन्होंने इसके साथ फरशी सलवार कैरी की, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को खास बना रही थी। लुक को पूरा करने के लिए रवीना ने गले में छोटा चोकर पहना और माथे पर बिंदी लगाई। खुले घुंघराले बालों के साथ उनका अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आया।  

शिमरी डार्क ग्रे साड़ी में शिल्पा शेट्टी का ग्लैमरस अंदाज

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने आउटफिट से पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने डार्क ग्रे रंग की शिमरी और ग्लिटर वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था। उन्होंने साड़ी के पल्लू को पतले अंदाज में ड्रेप करके पिनअप किया था।

साटन शर्ट और अफगानी पैंट का कंफर्टेबल कॉम्बिनेशन

अगर आप इस दिवाली साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो जेनेलिया डिसूजा का इंडो-वेस्टर्न लुक आपके काम आ सकता है। इस स्टाइल में ऑफ व्हाइट साटन शर्ट के साथ अफगानी स्टाइल की लूज पैंट और खूबसूरत जैकेट को शामिल किया जा सकता है। यह आउटफिट देखने में जितना स्टाइलिश लगता है, पहनने में उतना ही आरामदायक भी है।  

इस दिवाली बॉलीवुड स्टाइल से बदलें अपना फैशन अंदाज

इस बार दिवाली पर फैशन के मामले में पारंपरिक रंगों तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। आइवरी साड़ी, पेस्टल आउटफिट, ब्लू लहंगा, मेहंदी ग्रीन सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से इनमें से कोई भी स्टाइल चुन सकती हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें