Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Diwali Special: घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट का…
Make pure and delicious Kaju Katli at home (mage Source: Social Media)
Make pure and delicious Kaju Katli at home (mage Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Diwali Special: घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट काजू कतली, जानें आसान रेसिपी 

Diwali Special: बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट काजू कतली बना सकते हैं। काजू, चीनी और पानी से तैयार होने वाली इस मिठाई की आसान रेसिपी जानें और त्योहार पर मेहमानों को घर की बनी मिठाई खिलाएं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 12:08 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Diwali Special: त्योहार में मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है, इस खास मौके पर लोग घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। ऐसे में इस बार आप दिवाली पर घर में ही काजू कतली तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या किसी खास तरह की कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं है। 

काजू को पीसने का सही तरीका

सबसे पहले काजू को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके लिए टुकड़ों वाले काजू भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अब इन्हें ग्राइंडर में डालकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पीसें। ध्यान रखें कि मिक्सर को लगातार न चलाएं, क्योंकि इससे काजू का तेल निकल सकता है और पाउडर की जगह पेस्ट तैयार हो सकता है। काजू का बारीक पाउडर बन जाने पर इसे एक अलग बर्तन में निकालकर रख दें।

काजू कतली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर काजू कतली तैयार करने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी। इसकी मुख्य सामग्री इस प्रकार है:
  • काजू – 500 ग्राम
  • चीनी – 250 ग्राम
  • पानी – 125 से 150 मिलीलीटर 

काजू कतली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप एक किलो काजू कतली बनाना चाहते हैं, तो सामग्री की मात्रा भी उसी अनुपात में बढ़ा दें। वहीं, कम मिठाई बनाने के लिए सामग्री घटाई जा सकती है। स्वाद में बदलाव के लिए काजू के मिश्रण में थोड़ा इलायची पाउडर या रोज वॉटर भी मिला सकते हैं। चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें।

चीनी की चाशनी तैयार करें

अब एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। चाशनी को बीच-बीच में चलाते रहें। जब चाशनी में एक तार बनने लगे, तो समझ लें कि यह काजू कतली बनाने के लिए तैयार है।

चाशनी में मिलाएं काजू का पाउडर

चाशनी तैयार होने के बाद इसमें धीरे-धीरे काजू का पाउडर डालें। इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें। बेहतर स्वाद और बनावट के लिए इसमें एक चम्मच मिल्क पाउडर और एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं। अब पूरे मिश्रण को अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर आटे जैसी बनावट न ले ले।

बेलकर दें काजू कतली को मनचाहा आकार

जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद हाथों से हल्का गूंथकर चिकना कर लें। अब बटर पेपर पर काजू का तैयार मिश्रण रखें और बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लें। इसकी मोटाई अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और कुछ देर के लिए इसे जमने दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें