Expensive Jewellery: नीता अंबानी एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके आउटफिट से ज्यादा सुर्खियां कंधे पर लगे एक अनोखे ड्रैगनफ्लाई ब्रोच को मिल रही हैं। हीरे, रूबी और कई बेशकीमती रत्नों से तैयार इस ब्रोच की कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नीता अंबानी ने इसे अपने फॉर्मल पैंट-सूट के साथ पहनकर एक साधारण दिखने वाले लुक को बेहद खास बना दिया।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित लाइब्रेरी लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने पारंपरिक साड़ी के बजाय एक सोफिस्टिकेटेड बिजनेसवुमन लुक चुना। कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद थीं, लेकिन नीता अंबानी का स्टाइल और उनकी खास जूलरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
बेज पैंट-सूट में दिखा क्लासी और एलिगेंट अंदाज
इस इवेंट के लिए नीता अंबानी ने बेज कलर का लिनेन ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर पहना था। ब्लेजर में पफ्ड शोल्डर्स और एल्बो-लेंथ बैलून स्लीव्स दी गई थीं, जो इसे सामान्य फॉर्मल आउटफिट से अलग बना रही थीं। इसकी टेलर्ड फिटिंग और सामने लगे बटन ने पूरे पहनावे को क्लासी लुक दिया।
नीता अंबानी के लुक से ले सकती हैं ये फैशन टिप्स
नीता अंबानी का यह अंदाज बताता है कि महंगे और आकर्षक दिखने के लिए हमेशा भारी-भरकम कपड़े पहनना जरूरी नहीं है। सही रंगों, अच्छी फिटिंग और चुनिंदा एक्सेसरीज से भी शानदार लुक तैयार किया जा सकता है।
- न्यूट्रल कलर्स का चुनाव: बेज, क्रीम और आइवरी जैसे रंग आउटफिट को क्लासी और सोफिस्टिकेटेड बनाते हैं।
- लेयरिंग पर दें ध्यान: ब्लेजर के साथ लेस टॉप पहनने से फॉर्मल लुक में भी फेमिनिन टच आता है।
- स्टेटमेंट एक्सेसरीज अपनाएं: सिंपल आउटफिट के साथ आकर्षक ब्रोच या बड़ी डिजाइन वाली रिंग पूरे लुक को खास बना सकती है।
- जूलरी में रखें संतुलन: अगर एक एक्सेसरी ज्यादा आकर्षक है, तो बाकी जूलरी को हल्का रखना बेहतर रहता है।
- फिटिंग को न करें नजरअंदाज: अच्छी फिटिंग वाला ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर साधारण आउटफिट को भी प्रीमियम लुक दे सकते हैं।
10 साल में तैयार हुआ करोड़ों का Dragonfly Brooch
नीता अंबानी के इस लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनके कंधे पर लगा ड्रैगनफ्लाई डिजाइन का ब्रोच रहा। NMACC के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा जानकारी के मुताबिक, इस खास ब्रोच को मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान (Wallace Chan) ने डिजाइन किया है। 'Soaring Spirit' नाम के इस ब्रोच को ड्रैगनफ्लाई से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।हीरे, रूबी और दुर्लभ रत्नों से सजा है ब्रोच
इस खास ब्रोच को बनाने में कई कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 17.6 कैरेट का त्सावोराइट गार्नेट (Tsavorite Garnet), डेमांटॉइड गार्नेट (Demantoid Garnet), येलो डायमंड, कलर्ड डायमंड, रूबी और पिंक सैफायर जैसे रत्न शामिल हैं। इसके अलावा टाइटेनियम का भी इस्तेमाल किया गया है।
डायमंड रिंग और लग्जरी वॉच ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी ने अपने इस लुक के साथ एक्सेसरीज का चुनाव भी काफी सोच-समझकर किया। उनके हाथ में बड़े डायमंड सेंटर स्टोन वाली स्टेटमेंट रिंग नजर आई। इसके साथ उन्होंने लेदर स्ट्रैप वाली लग्जरी वॉच और डायमंड इयररिंग्स पहने।







