Devi Shakti Event: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अपने ब्रांड ‘स्वदेश’ की पहली सालगिरह के मौके पर आयोजित ‘देवी शक्ति’ कार्यक्रम में उनका पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की, लेकिन नीता अंबानी की शाही पोशाक और आकर्षक अंदाज ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा।
साड़ी पर सुनहरी जरी की बारीक कारीगरी की गई थी, जिसमें हाथियों की आकृतियां भी नजर आ रही थीं। उन्होंने इसे पारंपरिक अंदाज में पहना और पल्लू को कंधे पर सलीके से रखा। साड़ी के साथ वेलवेट जैकेट वाला मैचिंग ब्लाउज उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था।
‘जय मां अष्ट भवानी’ भजन पर किया गरबा
कार्यक्रम में नीता अंबानी केवल अपने पहनावे को लेकर ही नहीं, बल्कि भक्ति भाव से गरबा करने को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने ‘जय मां अष्ट भवानी’ भजन पर पूरे उत्साह के साथ गरबा किया। इस दौरान उनकी बेटी ईशा अंबानी, श्लोका मेहता की मां मोना मेहता और अभिनेता रणवीर सिंह समेत कई अन्य लोग भी गरबा करते नजर आए।
मोतियों और हीरों की जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी ने अपनी साड़ी के साथ वाइन कलर के मोतियों से सजा हैवी नेकलेस पहना था। इसमें जगह-जगह हीरे और सफेद मोती लगाए गए थे, जो उनकी पारंपरिक पोशाक के साथ खूबसूरती से मेल खा रहे थे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कंगन और आकर्षक ईयररिंग्स पहने। बालों में सजा गजरा, माथे पर छोटी बिंदी और हल्के रंग की लिपस्टिक ने उनके लुक को पूरा किया।भारतीय संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को दिया बढ़ावा
‘देवी शक्ति’ कार्यक्रम में नीता अंबानी ने स्वदेश की टीम और देश के पारंपरिक शिल्पकारों के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना भी की। इस आयोजन के जरिए भारतीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने की कोशिश की गई। नीता अंबानी की बनारसी साड़ी और पारंपरिक जूलरी भी इसी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती नजर आई।







