Manisha Rani Traditional Look: बिहार की देसी क्वीन चुलबुले अंदाज के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या पारंपरिक भारतीय पहनावा, मनीषा हर लुक को अपने अंदाज में खास बना देती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बंगाली लुक देखने को मिल रहा है। सफेद साड़ी, लाल दुपट्टा, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ उनका यह अंदाज पारंपरिक खूबसूरती को दर्शाता है।
बंगाली पारंपरिक पहनावे में लाल और सफेद रंग की साड़ी का खास महत्व है। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी को बंगाली संस्कृति और परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। मनीषा रानी ने भी अपने लुक में इसी रंग संयोजन को चुना है। उन्होंने सफेद साड़ी के साथ लाल दुपट्टा पहना है, जिस पर की गई खूबसूरत कढ़ाई आउटफिट को खास बना रही है।

वेवी हेयरस्टाइल और इयररिंग्स की चेन ने खींचा ध्यान
मनीषा रानी ने अपने हेयरस्टाइल को भी आउटफिट के हिसाब से तैयार किया है। बालों में सेंटर पार्टिंग के साथ पीछे की ओर वेवी कर्ल्स बनाए गए हैं, जो उनके चेहरे को आकर्षक लुक देते हैं। इसके साथ उन्होंने इयररिंग्स से जुड़ी चेन को बालों के पीछे से स्टाइल करते हुए बीच में लगाया है। यह हेयर एक्सेसरी उनके बंगाली लुक में एक अलग अंदाज जोड़ती है।

माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर से पूरा हुआ पारंपरिक अंदाज
बंगाली लुक में बिंदी और सिंदूर की अहम भूमिका होती है। मनीषा रानी ने अपनी मांग में सिंदूर लगाया है और माथे के बीच में बिंदी लगाकर पारंपरिक अंदाज को पूरा किया है। इसके अलावा, उन्होंने लाल और सफेद रंग की छोटी गोल बिंदियों से भी अपने माथे को सजाया है। यह डिटेलिंग उनके लुक को और आकर्षक बनाती है।

गोल्ड जूलरी ने आउटफिट में जोड़ा रॉयल टच
पारंपरिक साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी का कॉम्बिनेशन हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। मनीषा रानी ने भी अपने बंगाली लुक के साथ गोल्ड जूलरी पहनी है, जो उनके सफेद और लाल रंग के आउटफिट के साथ अच्छी लग रही है। जूलरी उनके पहनावे में पारंपरिक खूबसूरती के साथ रॉयल टच जोड़ती है।
दुर्गा पूजा के लिए मनीषा रानी के लुक से लें फैशन टिप्स
मनीषा रानी का यह बंगाली लुक पारंपरिक रंगों, मॉडर्न ड्रेपिंग और खूबसूरत एक्सेसरीज का अच्छा मेल है। सफेद साड़ी के साथ लाल दुपट्टा, वेवी हेयरस्टाइल, बिंदी, सिंदूर और गोल्ड जूलरी मिलकर उनके लुक को खास बनाते हैं। अगर आप इस दुर्गा पूजा पर कुछ अलग और पारंपरिक पहनना चाहती हैं, तो मनीषा के इस अंदाज से प्रेरणा ले सकती हैं।







