Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Ganpati Festival: लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंच…
Mukesh Ambani at Lalbaugcha Raja with Aadya (Image Source: Social Media)
Mukesh Ambani at Lalbaugcha Raja with Aadya (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Ganpati Festival: लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंचे अंबानी परिवार, नातिन आदिया संग दिखा प्यार

Ganpati Festival: गणपति विसर्जन से पहले मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में कई बड़ी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचीं। इसी कड़ी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी 24 सितंबर की रात भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी नातिन आदिया भी मौजूद रहीं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 03:41 PM · अपडेट: 07 Nov 2026, 12:24 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganpati Festival: गणपति विसर्जन से पहले मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में कई बड़ी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचीं। इसी कड़ी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी 24 सितंबर की रात भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी नातिन आदिया भी मौजूद रहीं। अंबानी परिवार का सादगी भरा अंदाज और पारिवारिक पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
दर्शन के दौरान सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान मुकेश अंबानी और उनकी नातिन आदिया की बॉन्डिंग ने खींचा। मुकेश अंबानी पूरे समय आदिया को अपनी गोद में लिए नजर आए। वह बेहद प्यार और अपनापन के साथ नातिन को संभालते हुए गणपति पंडाल तक पहुंचे। आदिया भी अपने नाना की गोद में काफी सहज नजर आईं। आसपास के माहौल को वह बड़ी उत्सुकता से देख रही थीं। मुकेश अंबानी के चेहरे पर नातिन के साथ होने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

सिंपल लुक में नजर आए मुकेश अंबानी

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी ने इस बार बेहद साधारण और सादगी भरा लुक चुना। उन्होंने सफेद हाफ स्लीव शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर पहना हुआ था।
उनका यह सिंपल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इस मौके पर वह एक बड़े उद्योगपति से ज्यादा एक प्यार करने वाले नाना के रूप में नजर आए, जो अपनी नातिन के साथ खास पल बिता रहे थे। 

आदिया के हेयरस्टाइल ने भी खींचा ध्यान

आदिया का हेयरस्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आया। उनके बालों को फ्रेंच चोटी में बांधा गया था, जिसमें छोटे-छोटे पिंक रंग के फूल लगाए गए थे। नाना मुकेश अंबानी की गोद में बैठी आदिया की मासूमियत ने इस पूरे दर्शन को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के इस खूबसूरत फैमिली मोमेंट की खूब चर्चा हो रही है।

नीता अंबानी का ट्रेडिशनल लुक रहा खास

नीता अंबानी भी इस धार्मिक मौके पर बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पिंक और मैरून टोन की प्रिंटेड सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें पारंपरिक डिजाइन और आकर्षक बॉर्डर दिखाई दे रहा था। उन्होंने साड़ी को सीधे पल्लू स्टाइल में कैरी किया था और इसके साथ रेड ब्लाउज पहना था। उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और पारंपरिक नजर आया।

 गणपति पेंडेंट नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान

नीता अंबानी की जूलरी भी इस मौके पर खास आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने गले में लंबी चेन के साथ हीरे और पन्ने से सजा खूबसूरत पेंडेंट नेकलेस पहना था। इस नेकलेस का सबसे खास हिस्सा उसका गणपति की मूर्ति जैसा डिजाइन वाला पेंडेंट था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनकर अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया।

पिंक आउटफिट में प्यारी लगीं आदिया

ईशा अंबानी की बेटी आदिया भी लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान बेहद प्यारे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का प्रिंटेड ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहना था। उनकी पेप्लम स्टाइल कुर्ती और मैचिंग शरारा ने उनके लुक को और खास बना दिया। लहरिया प्रिंट वाला यह आउटफिट काफी आकर्षक लग रहा था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें