Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Women Fitness Tips: 62 की उम्र में भी फिट और एक्ट…
Nita Ambani healthy lifestyle ( Image Source: Social Media)
Nita Ambani healthy lifestyle ( Image Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Women Fitness Tips: 62 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं नीता अंबानी, जानिए उनकी फिटनेस का राज

Women Fitness Tips: 60 की उम्र पार करने के बाद भी नीता अंबानी अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनके लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ स्लिम दिखना नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत, ऊर्जावान और एक्टिव बनाए रखना है। नीता अंबानी का मानना है कि उम्र को रोकना संभव नहीं है, लेकिन सही आदतों के जरिए खुद को स्वस्थ और बेहतर जरूर रखा जा सकता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Sep 2026, 06:23 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 03:50 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Women Fitness Tips: 60 की उम्र पार करने के बाद भी नीता अंबानी अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनके लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ स्लिम दिखना नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत, ऊर्जावान और एक्टिव बनाए रखना है।
नीता अंबानी का मानना है कि उम्र को रोकना संभव नहीं है, लेकिन सही आदतों के जरिए खुद को स्वस्थ और बेहतर जरूर रखा जा सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज, डांस और संतुलित खान-पान को शामिल किया है।

हफ्ते में 5 से 6 दिन करती हैं वर्कआउट

नीता अंबानी अपने फिटनेस रूटीन को लेकर काफी अनुशासित हैं। वह सप्ताह में करीब पांच से छह दिन कसरत करती हैं। हर दिन एक जैसी एक्सरसाइज करने के बजाय वह अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी को अपने रूटीन में शामिल करती हैं। उन्हें खासतौर पर पैरों की कसरत पसंद है। वह मानती हैं कि उनकी भरतनाट्यम ट्रेनिंग ने भी उनकी फिटनेस और शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद की है।

डांस भी है फिटनेस का हिस्सा

नीता अंबानी के लिए डांस सिर्फ शौक नहीं, बल्कि फिट रहने का एक तरीका भी है। वह अपने रूटीन में डांस को भी जगह देती हैं और कई बार करीब एक घंटे तक डांस करती हैं।
छह साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखने की वजह से डांस उनकी जिंदगी का लंबे समय से हिस्सा रहा है। यही वजह है कि वह इसे फिटनेस के साथ-साथ खुशी देने वाली एक्टिविटी भी मानती हैं। 

योग से बनाए रखती हैं शरीर का लचीलापन

फिटनेस रूटीन में योग भी नीता अंबानी की अहम आदतों में शामिल है। योग के जरिए वह शरीर के लचीलेपन और संतुलन पर ध्यान देती हैं। इसके अलावा वह कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज भी करती हैं, जिससे शरीर मजबूत बना रहे और रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकें।

स्विमिंग और पानी में करती हैं एक्सरसाइज

नीता अंबानी अपने वर्कआउट में बदलाव बनाए रखने के लिए स्विमिंग और पानी में की जाने वाली एक्सरसाइज भी करती हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग गतिविधियां करने से फिटनेस रूटीन दिलचस्प बना रहता है और शरीर पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। 

डाइट में प्रोटीन और प्राकृतिक चीजों को देती हैं महत्व

नीता अंबानी शाकाहारी हैं और अपने खान-पान में संतुलन का खास ध्यान रखती हैं। वह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करती हैं। उनके भोजन में प्रोटीन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। शाकाहारी डाइट में दाल, पनीर, दूध, दही और सोया जैसे विकल्प प्रोटीन के अच्छे स्रोत हो सकते हैं।

रोजाना चलने की आदत पर देती हैं जोर

नीता अंबानी रोज करीब 5 से 7 हजार कदम चलने की कोशिश करती हैं। खासतौर पर यात्रा के दौरान जब नियमित वर्कआउट का समय नहीं मिल पाता, तब पैदल चलना उनके लिए फिट रहने का आसान तरीका बन जाता है। उनके अनुसार, रोजाना ज्यादा सक्रिय रहना भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

नीता अंबानी के लिए फिटनेस सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं

नीता अंबानी की फिटनेस सोच सिर्फ बाहरी खूबसूरती तक सीमित नहीं है। उनके लिए स्वस्थ रहना, ऊर्जा बनाए रखना और जीवन को एक्टिव तरीके से जीना ज्यादा महत्वपूर्ण है।उनकी दिनचर्या यह दिखाती है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, नियमित व्यायाम, सही खान-पान और सकारात्मक सोच के साथ खुद को फिट रखा जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें