Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Makeup Tips: ब्लश लगाते समय न करें ये गलतियां, इन…
Blush makeup application techniques for a flawless look(Image Source: Social Media)
Blush makeup application techniques for a flawless look(Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Makeup Tips: ब्लश लगाते समय न करें ये गलतियां, इन आसान तरीकों से पाएं नेचुरल ग्लो

Makeup Tips: ब्लश मेकअप को नेचुरल और आकर्षक बनाने के लिए L, O, V और W शेप में लगाने की तकनीक अपनाई जा सकती है। जानिए चेहरे के आकार के अनुसार ब्लश लगाने का सही तरीका, जिससे आपको मिलेगा फ्रेश, ग्लोइंग और सेलिब्रिटी जैसा मेकअप लुक।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 12:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Makeup Tips: चेहरे पर हल्का गुलाबी निखार और फ्रेश लुक पाने के लिए ब्लश मेकअप का अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन कई बार सही शेड चुनने के बावजूद ब्लश चेहरे पर अच्छा नहीं दिखता। कभी यह जरूरत से ज्यादा गहरा नजर आता है, तो कभी लगाने के बाद भी इसका असर दिखाई नहीं देता। ऐसे में ब्लश लगाने का सही तरीका जानना जरूरी है।  

L शेप में ब्लश लगाने से मिलेगा लिफ्टेड लुक

अगर आप अपने चेहरे को थोड़ा लिफ्टेड और चीकबोन्स को उभरा हुआ दिखाना चाहती हैं, तो L शेप में ब्लश लगाना अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरीके में ब्लश को गालों से चीकबोन्स की दिशा में फैलाया जाता है। इससे चेहरे को बेहतर डेफिनिशन मिलती है और फेस कट अधिक स्पष्ट नजर आता है।

O शेप में ब्लश लगाने से दिखेंगे भरे हुए गाल

O शेप में ब्लश लगाने से गालों पर गोलाई और उभार दिखाई देता है। यह तरीका खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा हो सकता है, जो अपने चेहरे को थोड़ा फुलर और राउंड लुक देना चाहती हैं। लंबे चेहरे पर भी यह स्टाइल संतुलित लुक देने में मदद कर सकता है। 

ब्लश लगाने से चेहरे को क्या फायदा मिलता है 

ब्लश चेहरे पर नेचुरल गुलाबी रंगत लाने के साथ मेकअप को फ्रेश और हेल्दी लुक देता है। इससे गालों की खूबसूरती उभरकर सामने आती है और चेहरे के फीचर्स भी अधिक आकर्षक दिखाई देते हैं। हालांकि, केवल अच्छा ब्लश खरीदना ही काफी नहीं है। अपनी स्किन टोन के अनुसार सही शेड चुनने के साथ उसे सही जगह पर लगाना और अच्छी तरह ब्लेंड करना भी जरूरी है। 

W शेप ब्लश से मिलेगा नेचुरल और सनकिस्ड लुक

मिनिमल मेकअप पसंद करने वाली महिलाओं के लिए W शेप ब्लश एक अच्छा विकल्प है, इस तरीके में गालों के दोनों हिस्सों और नाक के ऊपर W आकार में ब्लश लगाया जाता है। इससे ऐसा लुक मिलता है, जैसे चेहरे पर हल्की धूप की रंगत हो। यह स्टाइल चेहरे को फ्रेश, क्यूट और नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

जानिए ब्लश लगाने का सही तरीका

अब अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्लश का सही शेड चुनें, ब्लश को गालों के उभरे हुए हिस्से यानी एप्पल्स ऑफ चीक्स पर लगाएं। इसके बाद अपनी पसंद और चेहरे के आकार के अनुसार L, O, V या W शेप में इसे फैलाएं। ब्लश को अच्छी तरह ब्लेंड करने के लिए फ्लफी ब्रश या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें