Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 के फिनाले में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सभी को इंतजार था। 116 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़े मुकाबले के बाद प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया। उनकी इस जीत ने प्यूर्टो रिको के लिए एक बार फिर इतिहास रच दिया। विनिंग मोमेंट में जेनिफर के सिर पर सजा डायमंड क्राउन और उनका सिल्वर शिमर गाउन हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उनका पूरा लुक इतना ग्लैमरस था कि फिनाले में सिर्फ उनकी जीत ही नहीं, बल्कि उनका फैशन स्टाइल भी चर्चा का हिस्सा बन गया।
सिल्वर और शैंपेन गाउन में दिखा रॉयल अंदाज
जेनिफर बैरेटो के विनिंग लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्वर और शैंपेन टोन का शानदार इवनिंग गाउन पहना था। इस आउटफिट पर सीक्विन और क्रिस्टल वर्क की डिटेलिंग इसे खास ग्लैम फिनिश दे रही थी। इसका फिटेड सिलुएट और हॉल्टर नेकलाइन उनके लुक को मॉडर्न और क्लासी बना रहे थे। इस गाउन को प्यूर्टो रिको के डिजाइनर लुइस एंटोनियो ने तैयार किया था।
3150 डायमंड से सजा क्राउन बना आकर्षण का केंद्र
सिल्वर गाउन के साथ जेनिफर का डायमंड क्राउन भी खूब अटेंशन बटोर रहा था। मिस यूनिवर्स के 75वें एडिशन के लिए तैयार इस क्राउन का नाम 'द रेडियंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' है। इसे ज्वेलरी डिजाइनर जॉर्ज विटेल्स ने Maison d'OR के साथ मिलकर तैयार किया है। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस क्राउन में 3150 डायमंड लगाए गए हैं। सिल्वर गाउन के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी शानदार लग रहा था।

भारत की काजिया लिज मेजो टॉप 30 तक पहुंचीं
मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने टॉप 30 में जगह बनाकर अपनी पहचान बनाई। हालांकि, वह टॉप 12 में प्रवेश नहीं कर सकीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली काजिया लॉ की स्टूडेंट और मॉडल हैं। उन्होंने अपने फैशन लुक में भारतीय संस्कृति और केरल की पारंपरिक विरासत को खास जगह दी। फिलहाल उनकी प्रतियोगिता में टॉप 30 तक की उपलब्धि सामने आई है, जबकि कोई आधिकारिक अंतिम रैंक घोषित नहीं की गई है।
कौन हैं जेनिफर बैरेटो? पहली बार किसी मां ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज
27 साल की जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की रहने वाली हैं। वो साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री रखती हैं। इसके अलावा वो अमेरिकी सेना के साथ प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं। जेनिफर एक बेटी की मां भी हैं। खास बात ये है कि वो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली मां बनी हैं। उनकी इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का ताज मिला है।

टॉप 5 में इन देशों की सुंदरियों ने बनाई जगह
इस बार टॉप 5 में पांच देशों की कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो विनर बनीं। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं। वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकंड रनर-अप बनीं। फिलीपींस की बी मिलान-विंडोरस्की थर्ड रनर-अप और न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वाडिंगटन फोर्थ रनर-अप रहीं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के इवनिंग गाउन, रैंप वॉक और फिनाले स्टाइलिंग ने खूब लाइमलाइट बटोरी।
भारत की काजिया लिज मेजो टॉप 30 तक पहुंचीं
भारत की तरफ से इस बार 19 साल की काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 में हिस्सा लिया। केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली काजिया लॉ की स्टूडेंट और मॉडल हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पेजेंट में टॉप 30 तक जगह बनाई, लेकिन टॉप 12 में एंट्री नहीं कर सकीं। उनके फैशन लुक में इंडियन कल्चर और ट्रेडिशनल स्टाइल की झलक देखने को मिली।












