Celebrity Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के मुंबई दौरे के दौरान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस में एक खास मुलाकात आयोजित की गई थी। इस मौके पर करीना कपूर अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर करीना के अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।
डायमंड और एमरल्ड ब्रोच बना आकर्षण का केंद्र
करीना के पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लेजर पर लगे एमरल्ड और डायमंड ब्रोच ने खींचा। ब्रोच में हीरों की चमक के साथ पन्ने का हरा रंग इसे खास बना रहा था। करीना ने इस छोटे से जूलरी पीस के जरिए अपने सिंपल व्हाइट आउटफिट में रॉयल टच जोड़ दिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस से ज्यादा इस ब्रोच की चर्चा हो रही है।
74,500 रुपए है ब्रोच की कीमत
करीना कपूर का यह खूबसूरत ब्रोच नूर ज्वेल्स (Noor Jewels) का है। ब्रांड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत 74,500 रुपए है। डायमंड और एमरल्ड का कॉम्बिनेशन इसे एक आकर्षक जूलरी पीस बनाता है। करीना का यह चुनाव दिखाता है कि किसी खास मौके पर पूरे लुक को खास बनाने के लिए हमेशा भारी-भरकम जूलरी की जरूरत नहीं होती।क्या होता है ब्रोच और क्यों है यह खास?
ब्रोच एक तरह की सजावटी जूलरी होती है, जिसे कपड़ों पर पिन की मदद से लगाया जाता है। इसे ब्लेजर, साड़ी, दुपट्टे, शर्ट या किसी दूसरी ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि बिना ज्यादा जूलरी पहने भी यह साधारण आउटफिट को अलग और आकर्षक बना सकता है। करीना ने भी इसी अंदाज को अपनाते हुए अपने व्हाइट लुक को खास बनाया।
पर्ल ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से पूरा किया लुक
करीना ने ब्रोच के साथ पर्ल ईयररिंग्स और कुछ रिंग्स पहनी थीं। वहीं मेकअप को भी काफी सॉफ्ट रखा। पिंक ब्लश, हल्की गुलाबी लिपस्टिक, न्यूड आईशैडो और विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक को पूरा किया। हैवी जूलरी और ज्यादा मेकअप से दूरी बनाकर करीना ने सादगी में भी स्टाइल का शानदार उदाहरण पेश किया।
प्रिंस विलियम से मुलाकात के बाद करीना ने किया मजेदार पोस्ट
इस मुलाकात के दौरान करीना कभी मुस्कुराती तो कभी बातचीत करती नजर आईं। उनकी चुलबुली अदाओं ने कई लोगों को फिल्म 'जब वी मेट' की गीत की याद दिला दी। बाद में करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।












