Fashion Trend: ईशा अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, उनका हर लुक खास होता है, लेकिन कई बार उनका सिंपल अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच लेता है। हाल ही में उन्होंने एक खास गाला डिनर में ऐसा ही स्टाइलिश लुक अपनाया, जिसमें ग्रीन कार्डिगन और ब्लू मैक्सी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन देखने को मिला। इस आउटफिट में ईशा का अंदाज सादगी के साथ एलिगेंट भी नजर आया।
ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन डिजाइनर टोरी ब्रूच के सम्मान में अपने घर पर खास गाला डिनर का आयोजन किया। इस शाम में फैशन और फिल्मी दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी और ईशा अंबानी की स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया भी इस आयोजन का हिस्सा बनीं।
डार्क ग्रीन कार्डिगन में दिखा खास फैशन स्टाइल
इस खास मौके पर ईशा अंबानी ने टोरी ब्रूच के लोकप्रिय कलेक्शन का डार्क ग्रीन फुल स्लीव कार्डिगन पहना था। कार्डिगन पर डार्क ब्राउन फ्लोरल एंबेलिशमेंट की गई थी, जबकि ब्रॉन्ज टोन के बटनों ने इसके लुक को और आकर्षक बनाया। इसकी फिटिंग, जिगजैग पैटर्न, एसिमेट्रिकल हेमलाइन और स्कैलप्ड फिनिशिंग आउटफिट को अलग पहचान दे रही थी।
पाउडर ब्लू मैक्सी स्कर्ट के साथ बनाया कंट्रास्ट
ग्रीन कार्डिगन के साथ ईशा ने पाउडर ब्लू कलर की मैक्सी स्कर्ट पहनी थी। स्कर्ट पर बने जिगजैग पैटर्न ने पूरे आउटफिट में एक अलग तरह की खूबसूरती जोड़ दी। ग्रीन और ब्लू जैसे कंट्रास्ट कलर्स का यह कॉम्बिनेशन काफी सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आया। दोनों परिधानों का तालमेल उनके पूरे लुक को खास बना रहा था।ईयररिंग्स, मेकअप और फुटवियर ने बढ़ाई खूबसूरती
ईशा ने अपने आउटफिट के साथ डार्क ग्रीन ईयररिंग्स पहने थे। वहीं, सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल और साइड पार्टिशन ने उनके लुक को क्लासी टच दिया। मेकअप की बात करें तो न्यूड लिप्स और आंखों पर स्टेटमेंट आई मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को उभार रहा था। इसके साथ उन्होंने ग्रीन और ब्राउन टोन के पॉइंटेड पंप्स पहने, जो कार्डिगन के रंग से अच्छी तरह मेल खाते नजर आए।
ब्रंच डेट से पिकनिक तक अपनाया जा सकता है यह स्टाइल
ईशा अंबानी का यह आउटफिट उन लोगों के लिए अच्छा फैशन इंस्पिरेशन हो सकता है, जो बिना ज्यादा तामझाम के स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। सर्दियों में ब्रंच डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग या पिकनिक के लिए कार्डिगन और मैक्सी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन अपनाया जा सकता है। सही रंगों और एक्सेसरीज के साथ यह साधारण सा कॉम्बिनेशन भी आपको एक एलिगेंट और आकर्षक लुक दे सकता है।












