Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › TV Actress Personal Life: परिवार के खिलाफ जाकर की…
Sudha Chandran wearing a traditional saree(Image Source: Social Media)
Sudha Chandran wearing a traditional saree(Image Source: Social Media)
ग्लैमर

TV Actress Personal Life: परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 32 साल बाद भी क्यों निसंतान हैं सुधा चंद्रन?

TV Actress Personal Life: टीवी अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने 17 साल की उम्र में सड़क हादसे में अपना पैर गंवा दिया था, लेकिन हिम्मत के दम पर करियर में वापसी की। उनकी शादी रवि डांग से हुई और दोनों ने आपसी सहमति से माता-पिता न बनने का फैसला किया।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 04:36 PM · अपडेट: 18 Nov 2026, 01:53 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नईं दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
TV Actress Personal Life: टीवी की दुनिया में अपने दमदार अभिनय और खलनायिका के किरदारों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुधा चंद्रन की जिंदगी संघर्ष, हिम्मत और अपने फैसलों पर कायम रहने की मिसाल है। पर्दे पर भले ही वह कई बार नकारात्मक किरदारों में नजर आई हों, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने ऐसे मुश्किल दौर का सामना किया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। सुधा चंद्रन ने महज 17 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था। इस घटना ने उन्हें शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी गहरा झटका दिया। 

माता-पिता ने दिया जीने का हौसला

एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें जिंदगी से उम्मीद खत्म होती नजर आने लगी थी। हालांकि, माता-पिता के सहयोग और अपने हौसले के दम पर उन्होंने दोबारा खड़े होने का फैसला किया। एक पुराने इंटरव्यू में सुधा ने बताया था कि हादसे के बाद उनके सामने जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने या हार मान लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा था कि उस मुश्किल समय में उनके माता-पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने की हिम्मत दी। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके माता-पिता ही वह वजह थे, जिन्होंने उन्हें फिर से जीने का मकसद दिया।  

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

सुधा चंद्रन की निजी जिंदगी में प्यार की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। साल 1994 में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर रवि डांग से शादी की थी। दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, इस रिश्ते को परिवार की सहमति आसानी से नहीं मिली। दरअसल, सुधा तमिल परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जबकि रवि पंजाबी थे। दोनों के परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। सुधा और रवि ने अपने परिवारों को मनाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने खुद शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 1994 में मुंबई के चेंबूर स्थित चिराग नगर मुरुगन मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। सुधा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि माता-पिता की असहमति के बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। 

शादी के 32 साल बाद भी क्यों नहीं है कोई बच्चा?

सुधा चंद्रन और रवि डांग की शादी को करीब 32 साल हो चुके हैं। हालांकि, दंपती के कोई बच्चे नहीं हैं। दोनों ने आपसी सहमति से माता-पिता नहीं बनने का फैसला किया था। उन्होंने बच्चा गोद लेने का विकल्प भी नहीं चुना। Kairali TV को दिए एक इंटरव्यू में सुधा ने इस फैसले के पीछे की सोच साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वह और उनके पति बच्चा गोद लेने के विचार से सहमत नहीं थे। 
उन्हें आशंका थी कि बड़े होने पर गोद लिए गए बच्चे के मन में यह भावना आ सकती है कि वह अपने माता-पिता पर बोझ है। सुधा चंद्रन की जिंदगी का सफर बताता है कि मुश्किल हालात के बावजूद इंसान अपने फैसलों और हौसले के दम पर आगे बढ़ सकता है। एक हादसे से जिंदगी बदलने के बाद उन्होंने न सिर्फ अपने करियर में पहचान बनाई, बल्कि निजी जिंदगी के फैसले भी अपनी शर्तों पर लिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें