Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › MCA Cricket Museum: सचिन के परिवार का रॉयल अंदाज,…
Sachin Tendulkar with family at MCA Cricket Museum(Image Source: Social Media)
Sachin Tendulkar with family at MCA Cricket Museum(Image Source: Social Media)
ग्लैमर

MCA Cricket Museum: सचिन के परिवार का रॉयल अंदाज, सारा-सानिया ने चुराई महफिल 

MCA Cricket Museum: सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ MCA के शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी 25 यादगार चीजें म्यूजियम को भेंट कीं, जिसमें उनका पहला क्रिकेट बैट भी शामिल है। वहीं, सारा तेंदुलकर, अंजलि और सानिया चंडोक के स्टाइलिश लुक्स ने भी सबका ध्यान खींचा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 03:30 PM · अपडेट: 18 Nov 2026, 08:47 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MCA Cricket Museum: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर अपने परिवार के साथ चर्चा में हैं, इस बार वजह उनका एक खास पारिवारिक पल है। सचिन अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा, बेटे अर्जुन और बहू सानिया चंडोक के साथ MCA के शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी 25 खास चीजें म्यूजियम को सौंपीं। इस दौरान पूरा परिवार सादगी और क्लासी अंदाज में नजर आया।  

खास मौके पर पूरा परिवार रहा मौजूद

इस यादगार अवसर पर सचिन के साथ पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी मौजूद रहीं। परिवार के सभी सदस्यों ने अपने पहनावे से लोगों का ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि किसी ने भी अपने लुक में जरूरत से ज्यादा चमक-धमक नहीं रखी। सभी ने आरामदायक और आकर्षक आउटफिट्स चुने, जिनमें सादगी के साथ स्टाइल भी नजर आया।

इन फैशन टिप्स से आप भी पा सकती हैं एलिगेंट लुक

अगर आप भी बिना ज्यादा तामझाम के स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो तेंदुलकर परिवार के आउटफिट्स से कुछ फैशन टिप्स ले सकती हैं।
  • सही फैब्रिक चुनें: दिन के कार्यक्रमों के लिए कॉटन और लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक अच्छे विकल्प हैं, जबकि खास मौकों पर सिल्क ब्लेंड आउटफिट्स पहन सकती हैं।
  • अलग सिल्हूट अपनाएं: सामान्य शर्ट-पैंट के अलावा काफ्तान कट या शॉर्ट कुर्ता स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।
  • सॉफ्ट कलर्स को दें जगह: मोका ब्राउन, पाउडर ब्लू और लैवेंडर जैसे पेस्टल शेड्स बिना ज्यादा चमक-धमक के रॉयल लुक देते हैं।
  • एक्सेसरीज रखें मिनिमल: खूबसूरत आउटफिट के साथ स्टड इयररिंग्स, घड़ी और न्यूट्रल हील्स आपके लुक को और निखार सकते हैं। 

अंजलि तेंदुलकर का मोका ब्राउन आउटफिट दिखा बेहद खूबसूरत

अंजलि तेंदुलकर ने इस मौके पर मोका ब्राउन शेड का सिल्क ब्लेंड को-ऑर्ड सेट पहना। उनके आउटफिट के टॉप पर शोल्डर और कॉलर के आसपास की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी इसे खास बना रही थी। रफल कफ स्लीव्स और मैचिंग स्ट्रेट फिट पैंट ने उनके लुक को शानदार बैलेंस दिया। उन्होंने मिनिमल जूलरी, छोटा बेज हैंडबैग और स्ट्रैपी हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका पूरा अंदाज बेहद ग्रेसफुल नजर आया।

बहू सानिया चंडोक का लैवेंडर लुक भी रहा खास

परिवार की बहू सानिया चंडोक ने लैवेंडर शेड का काफ्तान स्टाइल को-ऑर्ड सेट पहना। उनके आउटफिट के किनारों पर सफेद स्कैलप्ड लेस और नेकलाइन पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने चिकनकारी और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली मैचिंग पैंट पहनी।  

सचिन और अर्जुन का कैजुअल अंदाज भी रहा शानदार

सचिन तेंदुलकर ने स्लेट ग्रे कलर की शर्ट पहनी थी, जिस पर लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton का सिग्नेचर मोनोग्राम प्रिंट नजर आया। ब्लैक ट्राउजर, मैचिंग शूज, फोल्डेड स्लीव्स और सिल्वर घड़ी के साथ उन्होंने अपने लुक को स्मार्ट रखा। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर रस्ट ऑरेंज शेड की लिनेन शर्ट में दिखाई दिए। उन्होंने इसे ब्लैक कार्गो स्टाइल पैंट्स और नेवी लोफर्स के साथ पेयर किया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें