Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन इस बार किसी बड़े इवेंट या स्टार्स से भरी पार्टी के बजाय बेहद निजी और खास अंदाज में मनाया। करीना ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक आरामदायक पायजामा पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस मौके पर उनके साथ बहन करिश्मा कपूर, पति सैफ अली खान और कुछ करीबी दोस्त नजर आए।
करीना कपूर अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान भी उन्होंने अपने लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि पायजामा पार्टी जैसी कैजुअल थीम के बावजूद करीना का आउटफिट बेहद स्टाइलिश और लग्जरी नजर आया। एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए House of Masaba का ‘Lounging Loud’ कुर्ता-पायजामा सेट चुना, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है।
कम्फर्ट के साथ रॉयल टच का शानदार कॉम्बिनेशन
करीना के इस लुक की सबसे खास बात थी कि इसमें आराम और स्टाइल दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। लाउंजवियर जैसा आरामदायक आउटफिट होने के बावजूद इसमें फेस्टिव और रॉयल फील नजर आ रही थी। करीना ने साबित किया कि बिना भारी-भरकम ड्रेस के भी एक सिंपल आउटफिट को ग्लैमरस और पार्टी परफेक्ट बनाया जा सकता है।
75 हजार रुपए का था करीना का खास आउटफिट
करीना का ऑल-वाइट कुर्ता-पायजामा सेट देखने में काफी सिंपल लग रहा था, लेकिन इसकी डिजाइन और डिटेलिंग ने इसे खास बना दिया। इस आउटफिट में ढीला-ढाला कुर्ता और मैचिंग लूज पायजामा शामिल था। कुर्ते को शर्ट स्टाइल लुक देने के लिए कॉलर डिजाइन दिया गया था। वहीं एक तरफ बनी पॉकेट पर खूबसूरत पैचवर्क डिटेलिंग नजर आई। पायजामे पर बने रॉयल मोटिफ्स ने पूरे आउटफिट को एथनिक और एलिगेंट टच दिया।मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने ज्यादा हैवी मेकअप या ज्वेलरी का सहारा नहीं लिया। उन्होंने गले में स्टेटमेंट नेकपीस और हाथों में कड़े पहने, जो उनके एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहे थे। खुले बालों और नेचुरल ग्लो वाले मिनिमल मेकअप ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट और क्लासी बना दिया।
करिश्मा कपूर ने भी चुना स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट
करीना की बहन करिश्मा कपूर भी इस बर्थडे पार्टी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जहां करीना ने व्हाइट आउटफिट चुना, वहीं करिश्मा ने ब्लैक स्ट्राइप्ड कुर्ते के साथ लूज ट्राउजर पहना था। दोनों बहनों का यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और करीना का यह कंफर्टेबल फैशन लुक चर्चा में बना हुआ है।
