Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Celebrity: येलो साड़ी में श्रद्धा कपूर ने बिखेरा …
Shraddha Kapoor in yellow saree with Kundan jewellery(Image Source: Social Media)
Shraddha Kapoor in yellow saree with Kundan jewellery(Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Celebrity: येलो साड़ी में श्रद्धा कपूर ने बिखेरा जलवा, कुंदन ज्वेलरी और नथ ने बनाया लुक रॉयल

Celebrity: बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी येलो साड़ी और कुंदन ज्वेलरी ने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा दिए हैं। इस खूबसूरत आउटफिट में श्रद्धा बेहद एलिगेंट और आकर्षक नजर आ रही हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 05:47 PM · अपडेट: 24 Nov 2026, 07:16 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Celebrity: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का स्टाइल हमेशा उनके फैंस को नया फैशन इंस्पिरेशन देता है। कभी उनका मॉडर्न अंदाज सुर्खियों में रहता है, तो कभी उनका देसी लुक फैशन लवर्स का दिल जीत लेता है। इस बार भी श्रद्धा का ट्रेडिशनल अवतार चर्चा में है। रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन, स्टाइलिश ब्लाउज और रॉयल ज्वेलरी मिलकर उनके लुक को बेहद खास बना रहे हैं। साड़ी से लेकर नथ और चूड़ियों तक, हर छोटी डिटेल में उनका शानदार फैशन सेंस नजर आ रहा है।

फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन में दिखा येलो साड़ी अवतार

श्रद्धा कपूर अपने स्टाइलिश और एलिगेंट लुक्स से अक्सर फैशन गोल्स देती हैं। इस बार फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के दौरान उनका येलो साड़ी लुक खास चर्चा में है। उन्होंने ब्राइट येलो साड़ी के साथ पिंक एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना है। वहीं कुंदन ज्वेलरी, खूबसूरत नथ और पिंक बैंगल्स ने उनके पारंपरिक अंदाज में चार चांद लगा दिए हैं। उनका यह आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ ग्लैमरस टच भी दे रहा है।

ब्राइट येलो साड़ी के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत टच

श्रद्धा कपूर की साड़ी का ब्राइट येलो कलर पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। लाइटवेट और फ्लोई फैब्रिक से तैयार यह साड़ी सॉफ्ट ड्रेप के साथ बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही है। इसके बॉर्डर पर पिंक और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई है, जिसमें फ्लोरल पैटर्न देखने को मिलते हैं। साड़ी पर छोटे-छोटे एम्बेलिशमेंट्स और पल्लू पर लगे फ्लोरल टैसल्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। श्रद्धा ने पल्लू को ओपन स्टाइल में कैरी किया है, जिससे साड़ी की एम्ब्रॉयडरी और बॉर्डर अच्छी तरह उभरकर नजर आ रहे हैं। 

श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड में एन्ट्री

श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड में एंट्री श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

पिंक एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज ने दिया मॉडर्न लुक

श्रद्धा के इस आउटफिट में उनका पिंक ब्लाउज भी काफी खास है। ब्लाउज पर फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉयडरी के साथ सीक्विन और शाइनी एम्बेलिशमेंट्स का काम किया गया है। इसकी डीप नेकलाइन और फिटेड सिल्हूट साड़ी को मॉडर्न टच दे रहे हैं। पिंक और येलो का कॉन्ट्रास्ट पूरे आउटफिट को फ्रेश और स्टाइलिश बना रहा है। खास बात यह है कि ब्लाउज की एम्ब्रॉयडरी साड़ी के बॉर्डर से मैच कर रही है। इस तरह का ब्लाउज किसी प्लेन साड़ी के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। 

कुंदन चोकर और नथ ने बढ़ाई ट्रेडिशनल लुक की खूबसूरती

ज्वेलरी के मामले में भी श्रद्धा कपूर की पसंद काफी शानदार रही। उन्होंने गले में पर्ल डिटेलिंग वाला कुंदन चोकर पहना है, जिसके साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स पेयर किए हैं। हालांकि, उनके लुक की सबसे खास डिटेल छोटी सी गोल्डन नथ है, जो चेहरे को खूबसूरत पारंपरिक अंदाज दे रही है। हाथों में पिंक और गोल्ड बैंगल्स की स्टैकिंग की गई है। इसके साथ बड़ी स्टेटमेंट रिंग भी उनके लुक को और आकर्षक बना रही है।  

श्रद्धा कपूर जैसा लुक पाने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स

अगर आप भी श्रद्धा कपूर जैसा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो इसके लिए ब्राइट येलो या मस्टर्ड शेड की लाइटवेट साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ पिंक एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहनें। ज्वेलरी में कुंदन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और छोटी नथ आपके लुक को खास बना सकती है। हाथों में पिंक और गोल्ड बैंगल्स पहनकर इस स्टाइल को पूरा करें। अगर आपकी साड़ी में पहले से हैवी एम्ब्रॉयडरी है, तो ज्वेलरी को थोड़ा हल्का रखें। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें