Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Bollywood News: श्रद्धा कपूर ने 6.24 करोड़ का फ्ल…
Shraddha Kapoor and Shakti Kapoor(Image Source: social media)
Shraddha Kapoor and Shakti Kapoor(Image Source: social media)
फिल्में

Bollywood News: श्रद्धा कपूर ने 6.24 करोड़ का फ्लैट दिया किराए पर, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता अभिनेता शक्ति कपूर इन दिनों अपनी मुंबई स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने महालक्ष्मी इलाके में मौजूद अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 07:08 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता अभिनेता शक्ति कपूर इन दिनों अपनी मुंबई स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने महालक्ष्मी इलाके में मौजूद अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। इस प्रॉपर्टी से उन्हें हर महीने लाखों रुपए की आमदनी होगी। CRE Matrix के प्रॉपर्टी दस्तावेजों के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर का यह अपार्टमेंट करीब 1,050 वर्गफीट में फैला हुआ है। इसे तीन साल के लिए लीज पर दिया गया है। समझौते के तहत पहले साल किराया 2.50 लाख रुपये प्रति माह तय किया गया है। 

लीज एग्रीमेंट के मुताबिक किराए में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके चलते दूसरे साल मासिक किराया करीब 2.62 लाख रुपए और तीसरे साल लगभग 2.75 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा। इस डील के लिए 7.50 लाख रुपए की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी रखी गई है।

जुलाई 2026 से शुरू हुई तीन साल की लीज

प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, फ्लैट का लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 26 जून 2026 को रजिस्टर किया गया था। तीन साल की लीज 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2029 तक चलेगी। 

जनवरी 2025 में खरीदा था आलीशान अपार्टमेंट

यह प्रॉपर्टी मुंबई के महालक्ष्मी ईस्ट स्थित पीरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने जनवरी 2025 में यह अपार्टमेंट 6.24 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रॉपर्टी का सौदा 13 जनवरी 2025 को हुआ था।

पूरी तरह फर्निश्ड है फ्लैट

यह अपार्टमेंट पूरी तरह फर्निश्ड बताया जा रहा है। इसमें सोफा, कुर्सियां, अलमारी, चार एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर, गैस स्टोव, हॉब, चिमनी और डाइनिंग टेबल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

श्रद्धा कपूर खुद भी देती हैं लाखों रुपए का किराया

श्रद्धा कपूर पहले भी अपने महंगे किराए के घर को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में करीब 3,929 वर्गफीट का एक अपार्टमेंट 6 लाख रुपए प्रतिमाह के किराए पर लिया था। वर्ष 2026 में इस घर का लीज एग्रीमेंट एक और साल के लिए बढ़ाया गया था। इस हिसाब से उनका सालाना किराया करीब 72 लाख रुपए बैठता है।

मेंटेनेंस और टैक्स की जिम्मेदारी मालिकों की

लीज समझौते के अनुसार, फ्लैट का इस्तेमाल केवल आवासीय उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा। किराए से मिलने वाली रकम श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर को मिलेगी। वहीं प्रॉपर्टी का मेंटेनेंस, टैक्स और तय अन्य शुल्क मालिकों की ओर से वहन किए जाएंगे। बिजली का बिल किराएदार को अपने इस्तेमाल के अनुसार देना होगा।

जुहू में परिवार के साथ रहती हैं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'आशिकी 2', 'एक विलन', 'स्त्री', 'हैदर' और 'रॉक ऑन 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मुंबई के जुहू इलाके में अपने माता-पिता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी तथा भाई सिद्धांत कपूर के साथ रहती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें