Tu Hai Meri Kiran Movie Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप, एकतरफा प्यार और जुनून की कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहीर इकबाल के किरदार की तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'डर' से की जा रही है।
ट्रेलर की शुरुआत जहीर इकबाल की आवाज से होती है। उनका किरदार किरण यानी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में अपने मन की बातें करता नजर आता है। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती और नजदीकियां दिखाई जाती हैं, लेकिन जल्द ही साफ हो जाता है कि जहीर का लगाव सामान्य प्यार नहीं, बल्कि जुनून में बदल चुका है।
प्रपोजल के बाद बदल जाता है रिश्ते का रंग
कहानी में उस वक्त नया मोड़ आता है, जब जहीर का किरदार किरण के सामने अपने प्यार का इजहार करता है। वह उसे बताता है कि उसके साथ हंसना और बातें करना उसके लिए बिल्कुल नया अनुभव है। इसके बाद वह किरण की तस्वीर देखते हुए अपने प्यार का इजहार करता है। दूसरी ओर, किरण को जब उसके इरादों का अंदाजा होता है तो वह असहज और परेशान नजर आती है।
'एकतरफा प्यार हुआ तो क्या हुआ
ट्रेलर का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आता है, जब जहीर का किरदार अपने जुनून को खुलकर जाहिर करता है। वह किरण से कहता है कि एकतरफा प्यार होने से क्या फर्क पड़ता है, उसे आखिरकार उससे प्यार करना ही होगा। इसके जवाब में किरण गुस्से में उसे साफ तौर पर दूरी बनाए रखने के लिए कहती है।
23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
'तू है मेरी किरण' के ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रोमांस, जुनून और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फिल्म की पूरी कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।किरण की जिंदगी में बढ़ता जाता है खतरा
किरण जहीर के किरदार से पीछा छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन हालात उसके पक्ष में नहीं जाते। वह उससे अकेला छोड़ देने की गुहार लगाती है, मगर जुनूनी आशिक लगातार उसके करीब आता जाता है। ट्रेलर में आगे कई रहस्यमयी और परेशान करने वाली घटनाएं दिखाई गई हैं, जिसके बाद कहानी का सस्पेंस और गहरा हो जाता है।
हॉस्पिटल के बेड तक पहुंचती है किरण
ट्रेलर के आखिरी हिस्से में किरण की जिंदगी पूरी तरह उलझी हुई नजर आती है। कई घटनाओं के बाद वह अस्पताल के बेड पर पहुंच जाती है। हालांकि उसके साथ आखिर ऐसा क्या हुआ और जहीर के किरदार का इस पूरी कहानी में कितना हाथ है, इसका जवाब फिल्म में ही मिलेगा।'डर' के शाहरुख खान से हो रही जहीर की तुलना
जहीर इकबाल के किरदार को देखकर कई दर्शकों को शाहरुख खान की फिल्म 'डर' की याद आ गई। फिल्म में शाहरुख ने जुनूनी प्रेमी राहुल मेहरा का किरदार निभाया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने जहीर के किरदार को 'डर' वाले शाहरुख खान से जोड़कर देखा है।
ट्रेलर देखकर दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से भी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे इस तरह के ट्रेलर की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी और दोनों कलाकारों ने शानदार काम किया है। वहीं एक अन्य दर्शक ने कहा कि ट्रेलर की शुरुआत सामान्य लगी, लेकिन अचानक कहानी इतनी रोमांचक हो गई कि वह सोचने पर मजबूर हो गया कि आगे क्या होने वाला है।

