Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: NH-53 पर खड़े ट्रेलर में अचानक ल…
0:00
Trailer catches fire on NH-53 in Mahasamund Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद Featured

Mahasamund News: NH-53 पर खड़े ट्रेलर में अचानक लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस

Mahasamund News: महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 06:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Mahasamund News: महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गईं और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।

ट्रेलर से उठता धुआं और आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेलर चालक वाहन के अंदर मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर क्रमांक NL01AB 0769 में लोहे का सामान लदा हुआ था और वह नागपुर से कोलकाता की ओर जा रहा था। सफर के दौरान चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास ट्रेलर को खड़ा किया।  उठती दिखाई दीं।

देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को घेरा

ट्रेलर के केबिन में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण पूरा केबिन उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब ट्रेलर को जलते देखा तो इसकी सूचना संबंधित लोगों और पुलिस को दी। आग इतनी तेज थी कि दमकल की टीम के पहुंचने तक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और बाद में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिलते ही महासमुंद से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से इसे आसपास के इलाके में फैलने से रोक लिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही।

तुमगांव पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद तुमगांव पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रेलर में आग लगने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ट्रेलर के केबिन में आग किस वजह से लगी थी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें