Road Accident: कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खदान क्षेत्र में दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें मौजूद चालक गंभीर रूप से फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए कामकाज और आवाजाही भी प्रभावित रही।
केबिन में फंसा रहा चालक का शव
हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव उसके अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव के प्रयास शुरू किए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक चालक के परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया और खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई।
पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
हादसे और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को उचित कार्रवाई और आवश्यक

प्रक्रिया का भरोसा देते हुए समझाइश दी गई। इसके बाद लोगों का विरोध शांत हुआ और मौके की स्थिति सामान्य हो सकी।
खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल दोनों ट्रेलर नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार पीकेएस कंपनी से जुड़े हुए हैं। दुर्घटना के कर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सुरक्षा नियमों पबाद खदान क्षेत्र में वाहनों के संचालन, ड्राइवरों की सुरक्षा और सुरक्षा मानकों के पालन को लेर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उ
हादसे की जांच पर टिकी नजर
फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों ट्रेलर किस परिस्थिति में आमने-सामने आए और टक्कर की वजह क्या रही, इसे लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, दूसरे घायल चालक की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में वाहन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर भी अब संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन की भूमिका पर नजर बनी हुई है।

