Singrauli Accident: बाड़ी झरिया इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रेलर वाहन का टायर बदलते समय अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टायर में ज्यादा हवा के दबाव से हुआ ब्लास्ट जानकारी के अनुसार, पचौर निवासी अनिल साहू कोयले से लदे ट्रेलर वाहन को लेकर जा रहे थे।
टायर बदलते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट
रास्ते में वाहन का एक टायर पंचर हो गया, जिसके बाद उन्होंने सड़क किनारे वाहन रोककर टायर बदलने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि टायर में हवा का दबाव अधिक होने के कारण अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि चालक अनिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
धमाके की चपेट में आए दो लोग घायल
वहीं, आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
CCTV में कैद हुआ हादसा, जांच जारी
वहीं, मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

