Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Bollywood celebrity style: मनीष मल्होत्रा के शो म…
Alia Vicky royal fashion look (Image Source: Social Media)
Alia Vicky royal fashion look (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Bollywood celebrity style: मनीष मल्होत्रा के शो में आलिया-विक्की का रॉयल अंदाज, लुक ने जीता फैंस का दिल

Bollywood celebrity style: फैशन डिजाइनर Manish Malhotra के खास मियावां (Mijwan) शो में बॉलीवुड सितारे Alia Bhatt और Vicky Kaushal ने अपने शानदार अंदाज से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों सितारे इस फैशन इवेंट में रॉयल और ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 05:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood celebrity style: फैशन डिजाइनर Manish Malhotra के खास मियावां (Mijwan) शो में बॉलीवुड सितारे Alia Bhatt और Vicky Kaushal ने अपने शानदार अंदाज से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों सितारे इस फैशन इवेंट में रॉयल और ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। आलिया भट्ट ने जहां आइवरी व्हाइट चिकनकारी साड़ी और मैचिंग वेल के साथ बेहद खूबसूरत लुक अपनाया, वहीं विक्की कौशल मिडनाइट ब्लू बंदगला सूट में क्लासी और डैशिंग नजर आए। दोनों का ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन फ्यूजन सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में बना हुआ है। 
मनीष मल्होत्रा का यह खास शो ‘मियावां वेलफेयर सोसाइटी’ के साथ उनके जुड़ाव के 15 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था। इस कलेक्शन में भारतीय कारीगरों की मेहनत और हुनर को खास जगह दी गई।

आलिया भट्ट का चिकनकारी साड़ी वाला रॉयल लुक

आलिया भट्ट ने इस फैशन शो के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कस्टम आइवरी चिकनकारी साड़ी पहनी थी। उनके इस खूबसूरत लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था। सफेद चिकनकारी वर्क वाली साड़ी में आलिया किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनका यह एथनिक लुक सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी नजर आया।
आलिया की साड़ी के साथ पहना गया बैंडेउ स्टाइल ब्लाउज उनके पूरे लुक का खास आकर्षण रहा। इसमें अप्लीक वर्क, स्पेगेटी स्ट्रैप्स, स्क्वायर नेकलाइन और क्रॉप्ड फिट डिजाइन देखने को मिली।

डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस मेकअप ने पूरा किया लुक

आलिया ने अपने इस शाही अंदाज को पूरा करने के लिए व्हाइट गोल्ड में डायमंड और पर्ल नेकलेस सेट, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांग टीका और डायमंड स्टडेड हाथ फूल पहने। उनका स्लीक सेंटर पार्टेड बन हेयरस्टाइल और ड्यूई मेकअप लुक काफी पसंद किया गया। स्मोकी आईज और ग्लॉसी पिंक लिप्स ने उनके पूरे फैशन स्टेटमेंट को और खास बना दिया। आलिया भट्ट के साथ रैंप पर उतरे विक्की कौशल भी अपने रॉयल अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। 

चिकनकारी वर्क वाली बंदगला जैकेट बनी आकर्षण का केंद्र

विक्की कौशल के आउटफिट में सफेद कुर्ता और मैचिंग फ्लेयर्ड ट्राउजर शामिल थे। इसके ऊपर उन्होंने मिडनाइट ब्लू रंग की बंदगला जैकेट पहनी थी। इस जैकेट पर चिकनकारी और सीक्वेंस डिटेलिंग की गई थी, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया। कॉलर नेकलाइन, पैडेड शोल्डर और सिंगल बटन फास्टनिंग वाली जैकेट बेहद स्टाइलिश लग रही थी। विक्की कौशल ने अपने लुक को डायमंड-एक्रस्टेड चेन, स्टेटमेंट रिंग्स और ट्रेडिशनल व्हाइट जूतियों के साथ पूरा किया। 
वेडिंग सीजन के लिए ले सकते हैं आलिया-विक्की के फैशन टिप्स

 आइवरी और पेस्टल शेड्स का करें चुनाव

अगर आप शादी या किसी बड़े फेस्टिवल के लिए एथनिक आउटफिट चुन रही हैं, तो आइवरी और पेस्टल शेड्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये रंग एलिगेंट होने के साथ हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। आलिया की तरह चिकनकारी साड़ी के साथ मॉडर्न डिजाइन वाला ब्लाउज पहनकर ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। बैंडेउ या कंटेंपरेरी ब्लाउज डिजाइन आपके आउटफिट को अलग पहचान दे सकते हैं।

पुरुषों के लिए भी खास फैशन इंस्पिरेशन

विक्की कौशल की तरह पुरुष भी सिंपल शेरवानी की जगह चिकनकारी या बारीक एम्ब्रॉयडरी वाली बंदगला जैकेट चुन सकते हैं। यह लुक शादी और फेस्टिव सीजन में रॉयल और क्लासी दिखाई देता है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल का यह शानदार फैशन अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों सितारे जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आने वाले हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें