Fashion: सर्दियों में खुद को इस तरह स्टाइल करना जरूरी है कि ठंड से बचाव भी हो और आपका लुक भी आकर्षक नजर आए। ऐसे में ब्लेजर एक बेहतरीन विकल्प है। इस बार ब्लेजर को केवल फॉर्मल कपड़ों के साथ नहीं, बल्कि सेमी-फॉर्मल अंदाज में पहनकर भी स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के साथ खुद को ठंड से बचाना भी जरूरी है। ऐसे में ब्लेजर एक वर्सेटाइल फैशन पीस साबित होता है। आमतौर पर इसे जींस, ट्राउजर या पैंट के साथ पहनने पर फॉर्मल लुक मिलता है, लेकिन एथनिक आउटफिट के साथ इसकी स्टाइलिंग आपको ग्लैमरस और आकर्षक बना सकती है।
प्लेन ब्लेजर और प्लीटेड स्कर्ट से पाएं एलिगेंट लुक
करीना कपूर का यह सेमी-फॉर्मल लुक किसी खास मौके के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आप अपने फॉर्मल ब्लेजर को प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ मोनोक्रोमैटिक स्टाइल काफी आकर्षक लगता है। करीना ने आइवरी शेड के ब्लेजर के साथ मैचिंग प्लीटेड स्कर्ट पहनी है। वहीं, पॉइंटेड पंप्स इस लुक को फेमिनिन और बॉस लेडी अंदाज दे रहे हैं। इस सर्दी फिटेड ब्लेजर को पैंट के बजाय स्कर्ट के साथ पहनकर नया लुक ट्राई कर सकती हैं।
शिमरी फिटेड स्कर्ट और ब्लेजर का कॉम्बिनेशन
अनन्या पांडे का यह लुक सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए अच्छा फैशन इंस्पिरेशन है। हाई-वेस्ट फ्लोरल डिजाइन वाली फिटेड स्कर्ट के साथ ट्वीड जैकेट का कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक नजर आता है। क्रॉप जैकेट और हाई-वेस्ट स्कर्ट का मेल वेस्टलाइन को अच्छी तरह उभारता है। खासकर दिन के समय किसी सेमी-फॉर्मल कार्यक्रम में शामिल होना हो तो इस तरह की स्टाइलिंग आपके लुक को खास बना सकती है।साड़ी के साथ ब्लेजर पहनकर पाएं इंडो-वेस्टर्न लुक
साड़ी के साथ ब्लेजर पहनने का ट्रेंड सर्दियों में हमेशा पसंद किया जाता है। यह ऐसा फैशन कॉम्बिनेशन है, जिसे हर साल नए अंदाज में अपनाया जा सकता है। अनन्या बिरला का स्टेटमेंट जैकेट के साथ साड़ी पहनने का अंदाज काफी अलग और आकर्षक है। साड़ी के पल्लू को एक तरफ से घुमाकर हाथों में स्टाइल करने का तरीका इस लुक को खास बनाता है। अगर आप सर्दियों में एथनिक के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं तो इस स्टाइल को आजमा सकती हैं।
ब्लेजर और स्कर्ट की स्टाइलिंग में रखें बॉडी टाइप का ध्यान
ब्लेजर को स्कर्ट या साड़ी के साथ पहनते समय अपने बॉडी टाइप का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैकेट और स्कर्ट का चुनाव अपने बॉडी स्ट्रक्चर के अनुसार करें, ताकि पूरा आउटफिट संतुलित और आकर्षक नजर आए। इसके साथ एक्सेसरीज का चुनाव भी सोच-समझकर करें। स्टेटमेंट लुक के साथ छोटे ईयररिंग्स, स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग और बूट्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं।












