Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › लाइफ स्टाइल › GQ Awards: कृति सेनन के बोल्ड लुक ने लूटी महफिल, स्पाइन डिज…
Kriti Sanon in black outfit at GQ Awards 2026(Image Source: social media)
Kriti Sanon in black outfit at GQ Awards 2026(Image Source: social media)
लाइफ स्टाइल

GQ Awards: कृति सेनन के बोल्ड लुक ने लूटी महफिल, स्पाइन डिजाइन नेकलेस की कीमत चर्चा में

GQ Awards: कृति सेनन अपने ब्लैक क्रॉप जैकेट और बैरल पैंट लुक को लेकर चर्चा में रहीं। उनके गोल्डन स्पाइन डिजाइन नेकलेस की कीमत करीब 1.85 लाख रुपये बताई जा रही है। स्टाइलिश हेयरस्टाइल और मेकअप ने उनके बॉस लेडी लुक को खास बना दिया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 05:35 PM · अपडेट: 29 Nov 2026, 11:22 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
GQ Awards: कृति सेनन का शार्प और बोल्ड अंदाज बाकी हसीनाओं पर भारी पड़ता नजर आया, GQ अवॉर्ड्स मेन ऑफ द ईयर 2026 में पहुंचीं कृति ने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। 26 नवंबर को आयोजित इस अवॉर्ड शो में करण जौहर, मौनी रॉय, वामिका गब्बी और सोहा अली खान समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। हालांकि, कृति सेनन का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ब्लैक ब्लेजर और पैंट के साथ उनका स्टाइलिश लुक और खास नेकलेस आकर्षण का केंद्र बना। वहीं, उनकी हाइट को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिली।

क्रॉप जैकेट और बैरल पैंट में दिखा बॉस लेडी लुक

कृति सेनन ने इस अवॉर्ड शो के लिए ब्लैक जैकेट और पैंट का कॉम्बिनेशन चुना। उन्होंने क्रॉप जैकेट के साथ क्रिस्प व्हाइट शर्ट और ब्लैक बैरल पैंट पहनी थी। आउटफिट पर की गई हल्की गोल्ड डिटेलिंग इसे और खास बना रही थी। हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान गोल्डन स्पाइन डिजाइन वाले नेकलेस ने खींचा। यह नेकलेस आउटफिट के साथ नेकटाई की तरह स्टाइल किया गया था, जिसने उनके लुक को एक अलग पहचान दी। 

गोल्डन स्पाइन नेकलेस की कीमत ने चौंकाया

कृति के इस लुक की सबसे खास एक्सेसरी उनका गोल्ड प्लेटेड हैंडक्राफ्टेड स्पाइन डिजाइन नेकलेस रहा। रीढ़ की हड्डी के ढांचे से प्रेरित इस अनोखे नेकपीस को उन्होंने जैकेट के साथ नेकटाई की तरह पहना था। इसकी डिजाइन जितनी आकर्षक है, उतनी ही चर्चा इसकी कीमत को लेकर भी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोल्डन स्पाइन शेप नेकलेस की कीमत करीब 1,85,167 रुपए है।

MISHO DESIGNS के कलेक्शन से चुना गया आउटफिट

कृति सेनन का यह पूरा आउटफिट और स्पाइन डिजाइन नेकपीस MISHO DESIGNS के रेडी-टू-वियर कलेक्शन से लिया गया है। उनके लुक को ब्लैक पॉइंटेड हील पंप्स ने और भी आकर्षक बनाया। क्रॉप जैकेट, बैरल पैंट और स्टेटमेंट नेकपीस का कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को शार्प और पावरफुल बना रहा था।

हेयरस्टाइल और मेकअप ने बढ़ाया ग्लैमर

कृति सेनन के इस लुक को खास बनाने में उनकी हेयरस्टाइल और मेकअप की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने ब्राउन शेड के डार्क लिप कलर, शिमरी हाइलाइटर और सॉफ्ट स्मोकी ब्राउन आई मेकअप को चुना। वहीं, साइड पार्टिशन के साथ हल्का मेसी अपडू हेयर बन उनके बॉस लेडी लुक को पूरा कर रहा था। उनकी शार्प जॉलाइन और स्टाइलिश ईयररिंग्स ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें