Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Ceramides Benefits: सर्दियों में रूखी त्वचा से बच…
Ceramides benefits for dry skin in winter(Image Source: Social Media)
Ceramides benefits for dry skin in winter(Image Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Ceramides Benefits: सर्दियों में रूखी त्वचा से बचाएंगे सेरामाइड्स, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Ceramides Benefits: सेरामाइड्स त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को मजबूत बनाकर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में रूखी, बेजान और संवेदनशील त्वचा के लिए सेरामाइड्स वाले मॉइस्चराइजर फायदेमंद हो सकते हैं। जानें इसके फायदे, इस्तेमाल का सही तरीका और प्रोडक्ट खरीदते समय जरूरी सावधानियां।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 06:50 PM · अपडेट: 24 Nov 2026, 07:16 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ceramides Benefits: आजकल स्किन केयर की दुनिया में सेरामाइड्स की खूब चर्चा हो रही है। यह खास तत्व त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को मजबूत बनाकर नमी को लॉक करता है और रूखेपन से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सेरामाइड्स के फायदे और इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का सही तरीका। सर्दियों में त्वचा रूखी होने लगती है। कभी गाल खिंचे-खिंचे लगते हैं तो कभी चेहरे पर पपड़ी जमने लगती है। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की नमी बनाए रखने की क्षमता भी कम होने लगती है। ऐसे में स्किन केयर की दुनिया में एक खास इनग्रेडिएंट (Trending Skincare Ingredients) की खूब चर्चा हो रही है, जिसका नाम है सेरामाइड्स (Ceramides)।
क्या होते हैं सेरामाइड्स?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की जानकारी के अनुसार, सेरामाइड्स एक तरह के नेचुरल फैट यानी लिपिड्स हैं, जो हमारी त्वचा में पहले से मौजूद होते हैं। इन्हें त्वचा की बाहरी परत को मजबूत रखने वाले जरूरी तत्वों में गिना जाता है। आसान भाषा में समझें तो त्वचा की कोशिकाओं के बीच सेरामाइड्स सीमेंट की तरह काम करते हैं। जैसे सीमेंट ईंटों को जोड़कर दीवार को मजबूत बनाता है, वैसे ही सेरामाइड्स त्वचा की कोशिकाओं के बीच एक सुरक्षा परत बनाए रखने में मदद करते हैं।  

सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं सेरामाइड्स 

ठंडी हवा और कम नमी वाले मौसम में त्वचा से पानी तेजी से कम हो सकता है। इसका असर चेहरे पर खिंचाव, रूखेपन और खुजली के रूप में दिखाई देता है। ऐसे में सेरामाइड्स वाले मॉइस्चराइजर त्वचा की सुरक्षा परत को बेहतर बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा पहले के मुकाबले मुलायम और आरामदायक महसूस होती है। खासकर जिन लोगों की त्वचा सर्दियों में बहुत रूखी या संवेदनशील हो जाती है, उनके लिए सेरामाइड्स वाले प्रोडक्ट उपयोगी हो सकते हैं।

बढ़ती उम्र में भी क्यों जरूरी हैं सेरामाइड्स 

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में नेचुरल बदलाव आने लगते हैं। त्वचा पहले की तरह नमी नहीं रोक पाती और धीरे-धीरे रूखापन बढ़ सकता है। इससे चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां ज्यादा साफ दिखाई देने लगती हैं। एक शोध के मुताबिक, सेरामाइड्स वाले मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। जब त्वचा में नमी बनी रहती है तो ड्राईनेस के कारण उभरी बारीक रेखाएं कुछ कम नजर आ सकती हैं।   

 स्किन केयर रूटीन में कैसे शामिल करें सेरामाइड्स 

सेरामाइड्स वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना मुश्किल नहीं है। आप अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से सेरामाइड्स वाला मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं।
  • सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें।
  • इसके बाद हल्की नम त्वचा पर सेरामाइड्स वाला मॉइस्चराइजर लगाएं।
  •  सुबह के स्किन केयर रूटीन में मॉइस्चराइजर के बाद कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • रात में चेहरा साफ करने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है तो सेरामाइड्स के साथ ग्लिसरीन या हायलूरोनिक एसिड वाले मॉइस्चराइजर भी चुन सकते हैं।
  • ये सभी तत्व त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

सेरामाइड्स वाला प्रोडक्ट खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान 

सेरामाइड्स वाला प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी सामग्री की सूची जरूर पढ़ें। ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें सेरामाइड्स के साथ दूसरे मॉइस्चराइजिंग तत्व भी मौजूद हों। खुशबू वाले प्रोडक्ट संवेदनशील त्वचा को परेशान कर सकते हैं, इसलिए फ्रेगरेंस-फ्री विकल्प बेहतर हो सकते हैं। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें। 

सेरामाइड्स इस्तेमाल करने से पहले इन बातों को भी समझें

सेरामाइड्स त्वचा की नमी और सुरक्षा परत को बेहतर बनाने वाले उपयोगी स्किन केयर तत्व हैं, लेकिन ये हर तरह की त्वचा समस्या या झुर्रियों का इलाज नहीं हैं। बेहतर नतीजों के लिए नियमित मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन और त्वचा के अनुसार सही देखभाल जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें