Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Navratri Special: डांडिया नाइट के लिए ट्राई करें …
Oxidized bangle designs for Navratri (Image Source: Social Media)
Oxidized bangle designs for Navratri (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Navratri Special: डांडिया नाइट के लिए ट्राई करें ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों के ये ट्रेंडी डिजाइन

Navratri Special: नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही डांडिया और गरबा आयोजनों की रौनक बढ़ जाती है। खासतौर पर डांडिया नाइट के लिए लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज को खास बनाने की तैयारी करती हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ियां आपके लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 05:14 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Navratri Special: नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही डांडिया और गरबा आयोजनों की रौनक बढ़ जाती है। खासतौर पर डांडिया नाइट के लिए लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज को खास बनाने की तैयारी करती हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ियां आपके लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
चौड़े ऑक्सीडाइज्ड कड़े देंगे स्टाइलिश लुक
चौड़े ऑक्सीडाइज्ड कड़े डांडिया आउटफिट के साथ काफी खूबसूरत नजर आते हैं। इन्हें पहनना भी आसान होता है और इनका डिजाइन हाथों को एक अलग स्टाइल देता है। खास बात यह है कि इन्हें डांडिया नाइट के अलावा कैजुअल आउटिंग में भी पहना जा सकता है।

मिक्स्ड चूड़ियों से पाएं सॉफ्ट लुक

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी ज्वैलरी पसंद नहीं है, तो प्लेन ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों के साथ छोटी डिजाइन वाली चूड़ियों को पेयर कर सकती हैं। अलग-अलग पैटर्न की चूड़ियों का यह कॉम्बिनेशन कलाई को भरा हुआ लेकिन सटल लुक देता है।

मिनी ड्रॉप्स वाली बैंगल्स हैं खास

छोटे-छोटे ड्रॉप्स से सजी ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स देखने में बेहद प्यारी लगती हैं। ये डिजाइन हाथों को खूबसूरत और नाजुक लुक देती है। डांडिया के लिए इन्हें घुंघरू वाली चूड़ियों के साथ पहनकर ज्वैलरी को थोड़ा और आकर्षक बनाया जा सकता है।

प्लेन चूड़ी और घुंघरू का कॉम्बिनेशन

प्लेन सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों के साथ घुंघरू वाली बैंगल्स का मेल डांडिया लुक के लिए अच्छा विकल्प है। अगर आपका लहंगा या चनिया चोली पहले से ही हैवी वर्क वाली है, तो इस तरह की हल्की चूड़ियां पहनकर लुक को बैलेंस किया जा सकता है।

घुंघरू वाली चूड़ियों से आएगी छनक

डांडिया के दौरान हाथों में घुंघरू वाली चूड़ियों की छनक पूरे लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ देती है। सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन में मिलने वाली ऐसी बैंगल्स को एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।

बारीक घुंघरू और लटकन वाली बैंगल्स

अगर आप थोड़ी डिटेलिंग वाली ज्वैलरी पसंद करती हैं, तो बारीक घुंघरू और लटकन वाली ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स पर नजर डाल सकती हैं। इनका डिजाइन कलाई पर खूबसूरत नजर आता है और डांडिया आउटफिट को फेस्टिव टच देता है।

हैवी घुंघरू कंगन से पूरा करें डांडिया लुक

हैवी घुंघरू वाले ऑक्सीडाइज्ड कंगन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें हाथों में थोड़ी बोल्ड ज्वैलरी पहनना पसंद है। इनकी चमक और घुंघरुओं की डिजाइन डांडिया नाइट के लिए खास लुक तैयार कर सकती है। अगर आप नवरात्रि की शॉपिंग कर रही हैं, तो इस तरह के कंगन को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें