Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Navratri Recipe: व्रत में बनाएं कच्चे केले और पनी…
Raw banana paneer tikki recipe for Navratri fasting(Image Source: AI Photo)
Raw banana paneer tikki recipe for Navratri fasting(Image Source: AI Photo)
लाइफ स्टाइल

Navratri Recipe: व्रत में बनाएं कच्चे केले और पनीर की कुरकुरी टिक्की, जानें आसान विधि

Navratri Recipe: आलू और साबूदाने से बनी डिशेज की जगह इस बार कच्चे केले और पनीर की कुरकुरी टिक्की ट्राई करें। राजगिरा आटा, भुनी मूंगफली और व्रत के मसालों से तैयार यह टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनती है। जानें घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 06:46 PM · अपडेट: 15 Oct 2026, 02:17 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Navratri Recipe: नवरात्रि या किसी दूसरे व्रत में अगर आप आलू और साबूदाने से बने पकवान खाते-खाते ऊब गए हैं, तो इस बार कच्चे केले और पनीर की टिक्की जरूर ट्राई करें। यह फलाहारी रेसिपी स्वाद में लाजवाब है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। 
व्रत के दौरान अक्सर खाने में एक जैसा स्वाद मिलने से लोग कुछ अलग बनाने की सोचते हैं। ऐसे में कच्चे केले और पनीर का मेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कच्चे केले में फाइबर होता है, जबकि पनीर से प्रोटीन मिलता है। दोनों सामग्रियों को मिलाकर बनाई गई टिक्की स्वाद के साथ खाने में भी अच्छी लगती है। 

राजगिरा आटा और मूंगफली से बढ़ेगा कुरकुरापन

इस टिक्की को सही बनावट देने के लिए राजगिरा आटे का इस्तेमाल किया जाता है। यह मिश्रण को बांधने में मदद करता है, जिससे टिक्की सेंकते समय आसानी से टूटती नहीं है। वहीं, भुनी हुई मूंगफली इसे हल्का कुरकुरापन और अलग स्वाद देती है।  

सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह पकाएं

टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले धो लें और उन्हें बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें स्टीमर में डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब केले नरम हो जाएं, तो उन्हें थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें। इसके बाद एक बाउल में केले डालकर मैशर या हाथों की मदद से अच्छी तरह मैंश कर लें।  

पनीर और मसाले मिलाकर तैयार करें मिश्रण

मैश किए हुए कच्चे केले में कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर डालें। इसके बाद भुनी और दरदरी कुटी मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हरा धनिया मिला दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसालों का स्वाद पूरे मिश्रण में समान रूप से आ जाए। 

राजगिरा आटा मिलाकर तैयार करें टिक्की का बेस

अब तैयार मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा राजगिरा आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आटा इतनी मात्रा में डालें कि मिश्रण आसानी से आकार लेने लगे और हाथों में बहुत ज्यादा चिपके नहीं। यदि मिश्रण पहले से ही गाढ़ा है, तो आटा कम डालें। सभी सामग्रियों को मिलाकर नरम और एकसार मिश्रण तैयार कर लें।  

गोल आकार देते समय रखें इन बातों का ध्यान

तैयार मिश्रण से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर इन्हें गोल करें और फिर हल्के हाथों से दबाकर टिक्की का आकार दें। ध्यान रखें कि टिक्की के किनारों पर दरारें न हों। यदि कहीं दरार दिखाई दे, तो उंगलियों से दबाकर उसे ठीक कर लें। टिक्कियों की मोटाई लगभग एक जैसी रखने से वे तवे पर समान रूप से सिकेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें