Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Navratri Special Recipy: अष्टमी नवमी पर बनाएं हलव…
Kala Chana Recipe (Image Source: Ai Generated)
Kala Chana Recipe (Image Source: Ai Generated)
लाइफ स्टाइल

Navratri Special Recipy: अष्टमी नवमी पर बनाएं हलवा पूड़ी के साथ स्वादिष्ट काले चने, जानें सबसे आसान तरीका

Navratri Special Recipy: नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए नरम और स्वादिष्ट काले चने बनाना चाहते हैं? जानिए चनों को सही तरीके से भिगोने, उबालने और मसालों के साथ तैयार करने की आसान रेसिपी। इस विधि से हलवा और पूड़ी के साथ परोसने के लिए स्वादिष्ट चने तैयार कर सकते हैं।

क
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 04:55 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Navratri Special Recipy: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन हर घर में कन्या पूजन की विशेष रौनक रहती है। छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी का रूप मानकर पूजा जाता है और उन्हें हलवा, पूरी तथा सूखे काले चने का प्रसाद बड़े चाव से खिलाया जाता है। लेकिन अक्सर कई लोगों के साथ यह दिक्कत आती है कि कुकर में पकाने के बावजूद उनके काले चने रुखे, कड़े और बेस्वाद हो जाते हैं।
बच्चों को कड़े चने खाने में मजा नहीं आता। अगर आपकी भी हर बार यही शिकायत रहती है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बार हमारी बताई आसान विधि अपनाएं, जिससे चने बिल्कुल रुई की तरह मुलायम बनेंगे और कन्याएं भी भरपेट प्रसाद खाएंगी।

चने बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • काले चने: 1 कप 
  • बेकिंग सोडा: 1 चुटकी 
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच 
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) 
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी या बीच से चीरा लगी) 
  • धनिया पाउडर: 1.5 छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • आमचूर पाउडर: 1 छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच 
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार 
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (सजावट के लिए)
  1. चनों को अच्छी तरह भिगोएं: चने नरम न बनने का सबसे बड़ा कारण उन्हें कम देर भिगोना है। इसलिए एक कप काले चने को पानी से 2-3 बार धोकर कम से कम 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें। भिगोते समय ही पानी में 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें। यह चनों के छिलके को नरम करने में मदद करता है।
  2. उबालने का तरीका: सुबह चने का पुराना पानी फेंक दें और साफ पानी से धो लें। अब कुकर में चने, लगभग 2 कप पानी और थोड़ा सा सेंधा नमक डालें। कुकर में 5 से 6 सीटी आने दें। सीटी हटने के बाद एक चना उंगली से दबाकर देखें, अगर वह तुरंत मैश हो जाए, तो समझें चने सही उबले हैं।
  3. मसालों का तैयार करें पेस्ट: एक कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला निकालें। इसमें 2-3 चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। सूखे मसाले सीधे गर्म घी में डालने से वे जल जाते हैं और स्वाद कड़वा हो जाता है। पानी मिलाने से मसाले फूल जाते हैं और जलते नहीं हैं।

तड़का और पकाना

  • कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी गर्म करें। 
  • घी गर्म होते ही जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें। 
  • अब कटोरी में तैयार किया गया मसालों का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसालों से घी अलग न दिखने लगे। 
  • मसाला भूनने के बाद इसमें उबले हुए चने (हल्के पानी के साथ) डाल दें। 
  • आंच तेज करके चनों को मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें ताकि सारा मसाला चनों पर लिपट जाए।
1-2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं। आपके एकदम सॉफ्ट, मसालेदार और स्वादिष्ट चने बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम पूरी और हलवे के साथ कन्याओं को परोसें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें