Bollywood Celebrities: विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नहीं भूली हैं। वह दुनिया के किसी भी कोने में रहें, भारतीय त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं। दिवाली से पहले प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने लॉस एंजिल्स में अपने दोस्तों के लिए एक खास पार्टी आयोजित की। इस आयोजन में भारतीय परंपराओं, पहनावे और त्योहार की रौनक देखने को मिली।
दिवाली पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे
प्रियंका और निक की इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। समारोह में कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। प्रियंका की चचेरी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अलावा सान्या मल्होत्रा, यूट्यूबर लिली सिंह और इंटरनेशनल मॉडल विनी हार्लो भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। सभी मेहमानों ने पारंपरिक अंदाज में दिवाली की खुशियां साझा कीं।
मैरून गाउन में प्रियंका, कुर्ता-पायजामा में दिखे निक
पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने मैरून रंग का ऑफ-शोल्डर इंडो-वेस्टर्न गाउन पहना था। जूड़े में सजा गजरा और खूबसूरत इयररिंग्स उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे। वहीं निक जोनस भी भारतीय पहनावे में नजर आए। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ एथनिक जैकेट पहनी थी। दोनों की जोड़ी ने पार्टी में खूब ध्यान खींचा।परिणीति चोपड़ा ने सान्या मल्होत्रा के साथ दिए पोज
इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ जश्न मनाने पहुंचीं। पार्टी के दौरान वह अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। दोनों ने अपने अंदाज से समारोह में चार चांद लगा दिए।
लाल लहंगे में विनी हार्लो ने बिखेरा जलवा
इंटरनेशनल मॉडल विनी हार्लो भी प्रियंका की दिवाली पार्टी में भारतीय परिधान पहनकर पहुंचीं। वह लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। पार्टी के दौरान उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ डांस भी किया। उनका देसी लुक समारोह के खास आकर्षणों में शामिल रहा।







