Friday, 30 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Indian Ethnic Fashion: नीता अंबानी की हरी साड़ी क…
Nita, Isha and Kokilaben Ambani in ethnic looks(Image Source: Social Media)
Nita, Isha and Kokilaben Ambani in ethnic looks(Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Indian Ethnic Fashion: नीता अंबानी की हरी साड़ी का जलवा, ईशा-कोकिलाबेन के लुक ने खींचा ध्यान

Indian Ethnic Fashion: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद आयोजित पार्टी में नीता अंबानी, ईशा अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के पारंपरिक लुक ने ध्यान खींचा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 03:11 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indian Ethnic Fashion: अंबानी परिवार सुर्खियों में छाया ही रहता है, अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स की आईपीओ की लिस्टिंग के बाद से ही हर किसी की नजरें उन पर हैं। 28 अक्टूबर को शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए इवेंट रखा गया, जिसमें घर की महिलाओं का देसी पहनावा ध्यान खींच ले गया, तो अब इसके बाद पार्टी भी आर्गिनाइज हुई। जिसमें नीता अंबानी का अपनी बेटी ईशा अंबानी और सास कोकिलाबेन अंबानी के साथ पारंपरिक अंदाज शानदार लगा। 
नीता अंबानी इस मौके पर गहरे हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। साड़ी पर सिल्वर और गोल्ड टोन की बारीक कढ़ाई की गई थी। फूलों, पत्तियों और बेल-बूटों से सजे डिजाइन के साथ इसका हैवी बॉर्डर लुक को खास बना रहा था। 

डायमंड और एमराल्ड जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

नीता अंबानी ने अपनी साड़ी के साथ डायमंड और एमराल्ड जूलरी को चुना। गले में हरे रंग के स्टोन वाला स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स उनके लुक को खास बना रहे थे। हाथों में ब्रेसलेट और रिंग्स भी नजर आईं। खुले बाल, छोटी बिंदी और हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। हरी साड़ी और ग्रीन स्टोन जूलरी का कॉम्बिनेशन उनके पूरे पहनावे को रॉयल अंदाज दे रहा था। 

कोकिलाबेन अंबानी की फ्लोरल साड़ी में दिखी सादगी

परिवार की वरिष्ठ सदस्य कोकिलाबेन अंबानी भी पारंपरिक पहनावे में नजर आईं। उन्होंने हल्के लैवेंडर और ब्लू शेड वाली फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी थी। साड़ी पर गुलाबी, हरे और बैंगनी रंग के फूलों का डिजाइन था, जबकि बॉर्डर पर गुलाबी और नीले रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी। हल्के रंगों और फूलों के पैटर्न ने उनके लुक को आकर्षक और ग्रेसफुल बनाया।

मोतियों की माला और डायमंड कंगन से पूरा हुआ लुक

कोकिलाबेन अंबानी ने अपनी साड़ी के साथ गले में मोतियों की लेयर्ड माला पहनी थी। इसके अलावा डायमंड कंगन, रिंग और घड़ी भी उनके लुक का हिस्सा रहे। कानों में छोटे इयररिंग्स और बालों का सलीके से बनाया गया जूड़ा उनके पारंपरिक अंदाज के साथ जंच रहा था। लाल बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया। सादगी और पारंपरिक जूलरी का यह मेल उनके पहनावे को खास बना रहा था। 

ईशा अंबानी का आइवरी अनारकली लुक भी रहा खास

ईशा अंबानी इस पार्टी में आइवरी रंग के एम्ब्रॉयडेड अनारकली सूट में नजर आईं। फ्लोर-लेंथ आउटफिट पर टोन-ऑन-टोन फ्लोरल और बेल पैटर्न की बारीक कढ़ाई की गई थी। फुल स्लीव्स और बंद गले का डिजाइन अनारकली को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग बॉटम और आइवरी दुपट्टा कैरी किया। 

कम जूलरी में ईशा ने अपनाया एलिगेंट स्टाइल

ईशा अंबानी ने अपने आउटफिट के साथ स्टेटमेंट डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और रिंग पहनी। उन्होंने नेकलेस और भारी जूलरी से दूरी बनाए रखी, जिससे अनारकली की कढ़ाई साफ नजर आई। हाफ-ओपन, सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल और सटल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया। न्यूड टोन लिप्स और हल्के आई मेकअप के साथ उनका अंदाज सहज और एलिगेंट नजर आया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें