Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Women Safety: दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट पर आलिया …
Alia supports Deepika 8-hour shift(Image Source: Social Media)
Alia supports Deepika 8-hour shift(Image Source: Social Media)
मनोरंजन

 Women Safety: दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट पर आलिया का समर्थन, सेट पर मांगा साफ टॉयलेट

Women Safety: आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग का समर्थन करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर कामकाजी माहौल की जरूरत बताई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 06:02 PM · अपडेट: 21 Nov 2026, 07:12 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Women Safety: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मां बनने के बाद दीपिका ने अपने काम के घंटों को सीमित रखने की बात कही थी। इस मुद्दे पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अपनी राय रखी थी। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
आलिया भट्ट हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर पर नजर आईं। इसी दौरान उनसे दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बारे में सवाल किया गया। आलिया ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं, क्योंकि उनके साथ काम करने वाले निर्माता हमेशा सहयोग करते रहे हैं।  

महिला कलाकारों के लिए साफ टॉयलेट की मांग

आलिया भट्ट ने बातचीत के दौरान फिल्म सेट पर एक और जरूरी बदलाव की बात उठाई। उनका कहना था कि महिला कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए साफ-सुथरे टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। आलिया के मुताबिक, यह कोई बड़ी या असाधारण मांग नहीं है, बल्कि काम करने की बुनियादी सुविधा है। किसी महिला कलाकार को फिल्म की शूटिंग के दौरान साफ बाथरूम इस्तेमाल करने की सुविधा मिलना सामान्य बात होनी चाहिए।   

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर क्यों हुआ विवाद 

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपनी शूटिंग शिफ्ट को 8 घंटे तक सीमित रखने की इच्छा जाहिर की थी। इसी मुद्दे को लेकर उनके संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' से अलग होने की खबरें सामने आई थीं। दीपिका ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कई पुरुष सुपरस्टार लंबे समय से 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते आए हैं, लेकिन उनके मामले में इस तरह के सवाल नहीं उठाए जाते। 

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण पिछली बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। अब वह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वहीं, आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों में संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया 'तुम्बाड 2' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें