Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Scam 2010 Teaser: सहारा अभी तक हारा नहीं है, सुब्…
Scam 2010 Poster (Image Source: Social Media)
Scam 2010 Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Scam 2010 Teaser: सहारा अभी तक हारा नहीं है, सुब्रत रॉय बने सिद्धार्थ बोडके, देखें फर्स्ट लुक

Scam 2010 Teaser: हंसल मेहता की वेब सीरीज Scam 2010: The Subrata Roy Saga का फर्स्ट लुक टीजर जारी हो गया है। इसमें सिद्धार्थ बोडके सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरीज जनवरी 2027 में Sony LIV पर रिलीज होगी।

क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 12:41 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Scam 2010 Teaser: हंसल मेहता की चर्चित वेब सीरीज फ्रेंचाइजी 'स्कैम' एक बार फिर नई कहानी के साथ दर्शकों के बीच आने वाली है। इस बार सीरीज का केंद्र सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय होंगे। मेकर्स ने स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का फर्स्ट लुक टीजर जारी कर दिया है। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ बोडके सुब्रत रॉय की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। टीजर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। यह शो जनवरी 2027 में Sony LIV पर रिलीज होगा। सीरीज में सुब्रत रॉय के कारोबारी सफर, उनकी प्रभावशाली छवि और उनसे जुड़े वित्तीय विवादों की कहानी दिखाई जाएगी।

सहारा अभी तक हारा नहीं है, सुब्रत रॉय के अंदाज में दिखे सिद्धार्थ 

स्कैम 2010' के टीजर में फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों सीजन की झलक भी दिखाई गई है। इसके बाद कैमरा सिद्धार्थ बोडके पर आता है, जो एक होटल की लॉबी में सूट पहने नजर आते हैं। सुब्रत रॉय के अंदाज में उनका डायलॉग है, "लोगों को हम पर भरोसा और यकीन है। हम लोगों का सहारा हैं और ये सहारा अभी तक हारा नहीं है।" फ्रेंचाइजी के पिछले सीजन भी अपने दमदार संवादों के लिए चर्चा में रहे थे। 'स्कैम 1992' का डायलॉग 'रिस्क है तो इश्क है' काफी लोकप्रिय हुआ था। वहीं 'स्कैम 2003' में 'डेयरिंग तो करना पड़ेगा ना डार्लिंग' ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब नए सीजन के इस संवाद ने भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं। इसका निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। Scam 2010 पत्रकार तमाल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है। कहानी में सुब्रत रॉय के जीवन और सहारा समूह से जुड़े घटनाक्रम को पर्दे पर उतारा जाएगा। सीरीज के जरिए दर्शकों को उस कारोबारी साम्राज्य की कहानी देखने को मिलेगी, जिसने एक समय देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी।

सिद्धार्थ बोडके ने बताया कितना चुनौतीपूर्ण रहा किरदार 

सुब्रत रॉय की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ बोडके के लिए यह किरदार आसान नहीं था। उनका कहना है कि इस भूमिका की तैयारी के दौरान उनकी सबसे ज्यादा दिलचस्पी सुब्रत रॉय की सार्वजनिक छवि से आगे जाकर उनके व्यक्तित्व को समझने में रही। अभिनेता के मुताबिक, वह जानना चाहते थे कि सुब्रत रॉय वास्तव में कैसे इंसान थे, उनकी सोच क्या थी और उनके फैसलों के पीछे किस तरह की परिस्थितियां थीं। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक इस किरदार के साथ रहने के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। सिद्धार्थ ने निर्देशक हंसल मेहता के साथ काम करने को भी शानदार अनुभव बताया।

पहले भी चर्चा में रहे हैं Scam के दोनों सीजन 

हंसल मेहता की इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2020 में 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' से हुई थी। इसमें प्रतीक गांधी ने शेयर बाजार के चर्चित ब्रोकर हर्षद मेहता की भूमिका निभाई थी। सीरीज को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने प्रतीक गांधी को व्यापक पहचान दिलाई। इसके बाद साल 2023 में 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' रिलीज हुई। यह सीरीज देश के चर्चित स्टांप पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी की कहानी पर आधारित थी। इसमें गगन देव रियार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब तीसरे सीजन में सुब्रत रॉय की कहानी दिखाई जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें