Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Mirzapur Movie OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे…
Mirzapur Movie poster (Image Source: Social Media)
Mirzapur Movie poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Mirzapur Movie OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे कालीन भैया का भौकाल, जानें किस प्लेटफार्म पर देखें

Mirzapur Movie OTT Release: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म में दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया, कालीन भैया के साम्राज्य और सत्ता की लड़ाई की कहानी देखने को मिलेगी।

क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 02:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mirzapur Movie OTT Release: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी अब OTT पर दस्तक दे चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड कट रिलीज किया गया है, जिसमें Theatre Version के मुकाबले कुछ अतिरिक्त दृश्य भी देखने को मिलेंगे।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

मिर्जापुर' वेब सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के OTT रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म 30 अक्टूबर 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। प्राइम वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी डिजिटल रिलीज की जानकारी दी। प्लेटफॉर्म ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भौकाल आ चुका है। मिर्जापुर द मूवी को प्राइम पर देखें।' एक्सटेंडेड कट में दर्शकों को कहानी के कुछ ऐसे अतिरिक्त हिस्से देखने को मिलेंगे, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुए संस्करण में शामिल नहीं थे।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की शानदार कमाई 

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यह आंकड़ा 38.40 करोड़ और तीसरे दिन 43.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.84 करोड़ रुपये बताया गया है।

क्या है मिर्जापुर की कहानी? 

फिल्म की कहानी मिर्जापुर की उसी आपराधिक दुनिया पर आधारित है, जहां सत्ता, वर्चस्व और कारोबार के लिए लगातार संघर्ष चलता रहता है। इसकी कहानी वेब सीरीज के पहले सीजन के दौर में स्थापित की गई है। यानी यह सीरीज की आगे की कहानी नहीं, बल्कि पहले सीजन की घटनाओं से जुड़ा एक हिस्सा है। कहानी में कालीन भैया के आपराधिक साम्राज्य के सामने उस वक्त नई चुनौती खड़ी होती है, जब जैसलमेर का ड्रग माफिया बब्बन यादव बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ फरार हो जाता है। इसके बाद मिर्जापुर के अवैध कारोबार और सत्ता के समीकरण बिगड़ने लगते हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि कालीन भैया को अपना साम्राज्य बचाने के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें