Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Duniya Ki Thaan Thaan Trailer: विधायक की बेटी से …
Duniya Ki Thaan Thaan Trailer (Image Source: Social Media)
Duniya Ki Thaan Thaan Trailer (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Duniya Ki Thaan Thaan Trailer: विधायक की बेटी से प्यार और फिर धोखा, रोमांच से भरपूर नई सीरीज जानिए कब और कहां देख पाएंगे

Duniya Ki Thaan Thaan Trailer: प्यार, धोखे और बदले की कहानी पर आधारित नई वेब सीरीज में ऋषभ जायसवाल और दीपाली शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 22 अक्टूबर 2026 से Prime Video MX Player पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।

क
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 11:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Duniya Ki Thaan Thaan Trailer: ओटीटी की दुनिया में एक और नया और धमाकेदार Drama आने को तैयार है। अगर आपको सस्पेंस, थ्रिल और बदले की कहानियां पसंद हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में नई वेब सीरीज 'दुनिया की ठांय ठांय' का ट्रेलर सामने आया है, जो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी, यानी दर्शक इसे बिल्कुल मुफ्त में देख पाएंगे।

क्या है कहानी और स्टार कास्ट? 

यह कहानी है शक्तिपुर नाम के एक ऐसे शहर की जहा राजनीति और प्रशासन के साये में चलता है। सीरीज के केंद्र में विकास नाम का एक युवा शूटर है, जिसका सपना देश के लिए Olympic में मेडल जीतना है। वह अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा होता है, तभी उसकी जिंदगी में एंट्री होती है वैष्णवी चतुर्वेदी की, जो इलाके के एक दबंग विधायक की बेटी है। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता है, लेकिन कहानी तब एक खतरनाक मोड़ लेती है जब विकास झूठे मामलों में फंसकर जेल पहुंच जाता है। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब कोर्ट में विकास की प्रेमिका वैष्णवी ही उसके खिलाफ गवाही देती है। इसके बाद शुरू होती है धोखे, टूट चुके भरोसे और बदले की एक लंबी दास्तान।

पुलिस अफसर और क्रिमिनल की आमने-सामने की टक्कर 

ट्रेलर के मुताबिक, जेल की सजा काटने के बाद जब विकास बाहर आता है, तो उसकी दुनिया पूरी तरह बदल चुकी होती है। अब वह सीधा-साधा शूटर नहीं, बल्कि खतरनाक 'विक्की भैया' बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ, वैष्णवी अब उस शहर की पुलिस अधीक्षक (SP) बन चुकी है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसी वैष्णवी को विकास को कानून के कटघरे में लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। दोनों का पुराना प्यार और अब एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होने की यह तनातनी इस सीरीज को बेहद दिलचस्प बनाती है।

पर्दे के पीछे के चेहरे 

  • Producr: सचिन पांडे 
  • Director: सुमित चावला 
  • Writer: नितिन केसवानी 
  • Banner: बॉम्बे शो स्टूडियोज 
  • Main Cast: ऋषभ जायसवाल (विकास/विक्की भैया) और दीपाली शर्मा (वैष्णवी चतुर्वेदी)

कलाकारों और मेकर्स के क्या हैं विचार? 

प्राइम वीडियो इंडिया में AVOD कंटेंट के डायरेक्टर अमोघ दुसाद का कहना है कि यह कहानी हमारे देश की मिट्टी से जुड़ी हुई है और छोटे शहरों के परिवेश को दर्शाती है, जहां प्यार और धोखे के टकराव से बड़े दांव वाले हालात पैदा होते हैं। वहीं, मुख्य अभिनेता ऋषभ जायसवाल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि एक लक्ष्य लेकर चलने वाला सीधा-साधा युवा जब धोखे की आंधी में घिरता है, तो उसका गुस्सा और मोहभंग उसे पूरी तरह बदल देता है। इस बदलाव को पर्दे पर जीना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। इसके अलावा, अभिनेत्री दीपाली शर्मा ने अपने किरदार को लेकर साझा किया कि वैष्णवी का सफर केवल सत्ता और विशेषाधिकार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे उस इंसान के आमने-सामने खड़ा होना पड़ता है जो कभी उसके दिल के सबसे करीब था।

कब और कहाँ देख सकते हैं? 

प्राइम वीडियो की नई MX Original Web Series 'दुनिया की ठांय ठांय' इसी हफ्ते 22 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। आप इसे प्राइम वीडियो के माध्यम से MX Player पर बिना किसी पैसे चुकाए बिल्कुल फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें