Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Awarapan 2 OTT Release: इमरान और दिशा पाटनी की फि…
Imran and Disha film Awarapan OTT release (Image Source: Social Media)
Imran and Disha film Awarapan OTT release (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Awarapan 2 OTT Release: इमरान और दिशा पाटनी की फिल्म ओटीटी पर रिलीज, जानें कहां देखें 

Awarapan 2 OTT Release: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और गानों को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा रही। अगर आप भी इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो जानिए इसकी ओटीटी रिलीज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बजट और स्टार कास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 12:59 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Awarapan 2 OTT Release: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और गानों को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा रही। अगर आप भी इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो जानिए इसकी ओटीटी रिलीज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बजट और स्टार कास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी। फिल्म ‘आवारापन 2’ के डिजिटल राइट्स पहले ही प्राइम वीडियो ने हासिल कर लिए थे। 
हालांकि, सिनेमाघरों से उतरने के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज में हो रही देरी को लेकर दर्शकों के बीच सवाल उठ रहे थे। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की पुष्टि हो गई है। मेकर्स ने भी फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स के जरिए इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। ऐसे में दर्शक प्राइम वीडियो पर फिल्म की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

कब रिलीज हुई थी ‘आवारापन 2

आवारापन 2’ को 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। थिएटर रिलीज के करीब छह सप्ताह बाद फिल्म ओटीटी पर आई है। हिंदी फिल्मों के मामले में आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के भीतर डिजिटल स्ट्रीमिंग शुरू हो जाती है। इसी वजह से फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर है।

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने भारत में पहले दिन ₹26.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹213.01 करोड़ बताया गया है। इसमें भारत से ₹179.46 करोड़ और विदेशों से ₹33.55 करोड़ की कमाई शामिल है। वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹150.59 करोड़ रहा।   

₹45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए करोड़ों

‘आवारापन 2’ का बजट करीब ₹45 करोड़ बताया गया है। इस बजट की तुलना में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अधिक रहा, जिससे इसे व्यावसायिक रूप से सफल माना जा रहा है। वहीं, साल 2007 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘आवारापन’ को सिनेमाघरों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। करीब ₹18 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म की कमाई लगभग ₹12 करोड़ से ₹12.25 करोड़ के बीच रही थी।  

‘आवारापन 2’ में कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। शबाना आजमी फिल्म में नफीसा नाम के किरदार को निभा रही हैं, जिसे कहानी के प्रमुख विरोधी किरदारों में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूरन गब्बी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए हैं।   

क्यों खास है 2007 की फिल्म ‘आवारापन 2’ 

पहली ‘आवारापन’ की कहानी शिवम पंडित नाम के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे अपने बॉस की प्रेमिका की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में कई भावनात्मक मोड़ आते हैं। फिल्म को रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बाद में इसके संगीत, कहानी और इमरान हाशमी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।   

कैसे शुरू हुआ ‘आवारापन 2’ का सफर?

पहली फिल्म को समय के साथ मिली लोकप्रियता और प्रशंसकों की लगातार मांग ने इसके सीक्वल की राह तैयार की। ‘आवारापन 2’ की घोषणा इमरान हाशमी के 46वें जन्मदिन के मौके पर की गई थी। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। अब थिएटर रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है, जिससे वे दर्शक भी इसे देख सकते हैं जो सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें