Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Chor Nikal Ke Bhaga 2: यामी गौतम और सनी कौशल की व…
The thief ran away 2(Image Source: Social Media)
The thief ran away 2(Image Source: Social Media)
ओटीटी

Chor Nikal Ke Bhaga 2: यामी गौतम और सनी कौशल की वापसी, 17 दिसंबर को Netflix पर होगी रिलीज

Chor Nikal Ke Bhaga 2: यामी गौतम और सनी कौशल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म चोर निकल के भागा 2 17 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बार कहानी हवाई जहाज से निकलकर क्रूज शिप तक पहुंचेगी, जहां एक बेशकीमती ताज की चोरी दिखाई जाएगी। फिल्म में शरद केलकर और श्रेया चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 02:01 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chor Nikal Ke Bhaga 2: यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साल 2023 में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के अब सीक्वल की तैयारी पूरी हो चुकी है। फिल्म का दूसरा पार्ट 'चोर निकल के भागा 2' इसी साल दिसंबर में दर्शकों के सामने आएगा। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की घोषणा के साथ इसकी रिलीज डेट भी साझा कर दी है।

17 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'चोर निकल के भागा 2' का निर्देशन अजय सिंह ने किया है। नेटफ्लिक्स ने 23 नवंबर को फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि यह 17 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बार भी यामी गौतम और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ शरद केलकर अपनी पिछली भूमिका में वापसी करेंगे, जबकि श्रेया चौधरी भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा होंगी।

हवाई जहाज नहीं, अब क्रूज शिप पर होगी चोरी

पहली फिल्म में हीरों की चोरी और विमान हाईजैक की कहानी दिखाई गई थी, लेकिन सीक्वल में कहानी का दायरा बदलने वाला है। इस बार घटनाक्रम एक क्रूज शिप पर आधारित होगा, जहां एक बेशकीमती ताज चोरी करने की खतरनाक योजना बनाई जाएगी। समंदर के बीच होने वाली इस वारदात में कई ऐसे मोड़ देखने को मिलेंगे, जो कहानी को रोमांचक बनाएंगे।   

क्या थी 'चोर निकल के भागा' के पहले पार्ट की कहानी?

पहली फिल्म 24 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी नेहा ग्रोवर (यामी गौतम) और अंकित सेठी (सनी कौशल) के इर्द-गिर्द घूमती है। नेहा एक फ्लाइट अटेंडेंट होती है, जबकि अंकित आर्थिक परेशानियों और कर्ज से जूझ रहा होता है। दोनों मिलकर एक विमान में ले जाए जा रहे हीरों की खेप चोरी करने की योजना बनाते हैं। अंकित कर्ज से छुटकारा पाना चाहता है और नेहा इस योजना में उसका साथ देती है।

फ्लाइट हाईजैक ने बदल दिया था चोरी का पूरा खेल

हीरों की चोरी की योजना के बीच अचानक विमान हाईजैक हो जाता है। इसके बाद कहानी में लगातार नए मोड़ आते हैं। यात्रियों, हाईजैकर्स और विमान के क्रू के बीच तनाव बढ़ता जाता है। धीरे-धीरे सामने आता है कि हीरों की चोरी और विमान हाईजैक होने की घटना के बीच गहरा संबंध है। इसी दौरान नेहा के कई राज भी खुलते हैं, जो कहानी को एक अलग दिशा में ले जाते हैं।

शरद केलकर ने निभाई थी अहम भूमिका

पहली फिल्म में शरद केलकर ने RAW अधिकारी परवेज शेख का किरदार निभाया था। उन्हें विमान में हुई घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं और कहानी के अंत में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जो दर्शकों की पूरी समझ बदल देता है। सीक्वल में शरद केलकर की वापसी भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।

पहले पार्ट में इन कलाकारों ने भी किया था काम

अजय सिंह के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में यामी गौतम, सनी कौशल और शरद केलकर के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता और बरुण चंदा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को इसके सस्पेंस, रोमांच और कहानी में आने वाले उतार-चढ़ाव के लिए सराहना मिली थी। अब सीक्वल में क्रूज शिप पर ताज की चोरी की नई कहानी दर्शकों को कितना रोमांचित करती है, इसका पता 17 दिसंबर को फिल्म की रिलीज के बाद चलेगा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें